19 सितंबर को 100 पदों पर भर्ती करने जॉब कैंप:बक्सर में असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और टेक्नीशियन के पद; 25 हजार तक वेतन

19 सितंबर को 100 पदों पर भर्ती करने जॉब कैंप:बक्सर में असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और टेक्नीशियन के पद; 25 हजार तक वेतन

बक्सर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए 19 सितंबर को जॉब कैंप लगेगा। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय में होगा। इसमें उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर मौके पर ही किया जाएगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, महादेव हनुमान टीवीजय प्लेसमेंट सर्विसेज 100 पदों पर भर्ती करेगी। उम्र सीमा 18 से 35 साल तय इनमें से 50 पद असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के लिए हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है और उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। चुने गए उम्मीदवारों को 18 हजार से 25 हजार रुपये हर महीने वेतन मिलेगा। काम करने की जगह पूरे भारत में कहीं भी हो सकती है (पैन इंडिया)। इसी कंपनी की ओर से टेक्नीशियन के 50 पदों पर भी भर्ती होगी। इसके लिए आईटीआई पास होना जरूरी है। उम्र सीमा 18 से 35 साल तय की गई है। इन उम्मीदवारों को भी 18 हजार से 25 हजार रुपये हर महीने वेतन मिलेगा और काम करने की जगह पैन इंडिया रहेगी। बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा जॉब कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। जिन युवाओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (एनसीएस) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जॉब कैंप में एंट्री बिल्कुल मुफ्त रहेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर कैंप में पहुंचना होगा। कैंप में उम्मीदवारों की योग्यता के हिसाब से तुरंत चयन किया जाएगा। जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जिला नियोजनालय ने जिले के बेरोजगार युवाओं से इस रोजगार मेले में शामिल होकर मौके का फायदा उठाने की अपील की है। विभाग ने साफ किया है कि नौकरी की शर्तों और सर्विस से जुड़े दूसरे मामलों के लिए संबंधित कंपनी खुद जिम्मेदार होगी। इस पूरी प्रक्रिया में जिला नियोजनालय सिर्फ सुविधा देने वाले की भूमिका में रहेगा। बक्सर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए 19 सितंबर को जॉब कैंप लगेगा। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय में होगा। इसमें उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर मौके पर ही किया जाएगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, महादेव हनुमान टीवीजय प्लेसमेंट सर्विसेज 100 पदों पर भर्ती करेगी। उम्र सीमा 18 से 35 साल तय इनमें से 50 पद असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के लिए हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है और उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। चुने गए उम्मीदवारों को 18 हजार से 25 हजार रुपये हर महीने वेतन मिलेगा। काम करने की जगह पूरे भारत में कहीं भी हो सकती है (पैन इंडिया)। इसी कंपनी की ओर से टेक्नीशियन के 50 पदों पर भी भर्ती होगी। इसके लिए आईटीआई पास होना जरूरी है। उम्र सीमा 18 से 35 साल तय की गई है। इन उम्मीदवारों को भी 18 हजार से 25 हजार रुपये हर महीने वेतन मिलेगा और काम करने की जगह पैन इंडिया रहेगी। बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा जॉब कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। जिन युवाओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (एनसीएस) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जॉब कैंप में एंट्री बिल्कुल मुफ्त रहेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर कैंप में पहुंचना होगा। कैंप में उम्मीदवारों की योग्यता के हिसाब से तुरंत चयन किया जाएगा। जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जिला नियोजनालय ने जिले के बेरोजगार युवाओं से इस रोजगार मेले में शामिल होकर मौके का फायदा उठाने की अपील की है। विभाग ने साफ किया है कि नौकरी की शर्तों और सर्विस से जुड़े दूसरे मामलों के लिए संबंधित कंपनी खुद जिम्मेदार होगी। इस पूरी प्रक्रिया में जिला नियोजनालय सिर्फ सुविधा देने वाले की भूमिका में रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *