रथयात्रा के बाद अब बेगूसराय में होगा नौका विहार:4 अक्टूबर को रतनपुर स्थित के महंत सियाराम दास सरोवर में होगा विशेष आयोजन

रथयात्रा के बाद अब बेगूसराय में होगा नौका विहार:4 अक्टूबर को रतनपुर स्थित के महंत सियाराम दास सरोवर में होगा विशेष आयोजन

बेगूसराय में भव्य जगन्नाथ रथयात्रा के सफल आयोजन के बाद श्री राधाकुंज बिहारी मठ (हरे कृष्ण सेंटर) द्वारा अब एक और भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नौका विहार के रूप में किया जा रहा है। 4 अक्टूबर (रविवार) को शाम 4 बजे रतनपुर स्थित महंत सियाराम दास सरोवर में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर आज प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें पूर्व मेयर संजय सिंह भी उपस्थिति थे। प्रेसवार्ता में आयोजन की तैयारियों, उद्देश्य एवं विशेष आकर्षणों की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम भक्ति प्रमोद भागवत स्वामी, ईश्वर नाम दास प्रभु एवं रक्षक गिरिधारी प्रभु के तत्वावधान एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। नौका विहार का सबसे बड़ा आकर्षण सरोवर की भव्य पुष्प सजावट इस वर्ष के नौका विहार का सबसे बड़ा आकर्षण सरोवर की भव्य पुष्प सजावट होगी। आयोजकों के अनुसार सरोवर की सजावट में दो टन से अधिक तथा कई विभिन्न किस्मों के प्राकृतिक फूलों का उपयोग किया जाएगा। इस विशेष सजावट को वृंदावन, मायापुर एवं कोलकाता से आने वाले कलाकार एवं विशेषज्ञ डेकोरेशन टीम तैयार करेंगे। आयोजकों के अनुसार पिछले वर्ष आयोजित नौका विहार में पहली बार तथा बिहार में अपनी तरह का एक अनूठा नौका विहार आयोजन था। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस वर्ष बेगूसराय में दूसरी बार नौका विहार आयोजित किया जा रहा है और इसे पहले से कहीं अधिक भव्य स्वरूप दिया गया है। इस बार महंत सियाराम दास सरोवर के विशाल जल क्षेत्र को दो टन से अधिक फूलों से सजाया जाएगा, जिसके लिए वृंदावन, मायापुर एवं कोलकाता के विशेषज्ञ कलाकार विशेष रूप से पहुंचेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन बिहार में सबसे बड़े पुष्प-सज्जित नौका विहार आयोजनों में से एक बनने जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य- अनूठा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव कराना नौका विहार के दौरान हरिनाम संकीर्तन, भक्ति संगीत, भव्य प्रकाश व्यवस्था और आकर्षक पुष्प सजावट के माध्यम से पूरे सरोवर परिसर को भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य भगवान की भक्ति, संकीर्तन एवं सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना तथा शहरवासियों को एक अनूठा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव कराना है। श्री राधाकुंज बिहारी मठ की ओर से बेगूसराय सहित आसपास के सभी श्रद्धालुओं एवं आम लोगों से 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य आयोजन में सहभागी बनने की अपील किया गया है। पूर्व मेयर संजय कुमार ने बताया कि यह टीम बेगूसराय वासियों को भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत कर रही है। बेगूसराय में भव्य जगन्नाथ रथयात्रा के सफल आयोजन के बाद श्री राधाकुंज बिहारी मठ (हरे कृष्ण सेंटर) द्वारा अब एक और भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नौका विहार के रूप में किया जा रहा है। 4 अक्टूबर (रविवार) को शाम 4 बजे रतनपुर स्थित महंत सियाराम दास सरोवर में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर आज प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें पूर्व मेयर संजय सिंह भी उपस्थिति थे। प्रेसवार्ता में आयोजन की तैयारियों, उद्देश्य एवं विशेष आकर्षणों की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम भक्ति प्रमोद भागवत स्वामी, ईश्वर नाम दास प्रभु एवं रक्षक गिरिधारी प्रभु के तत्वावधान एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। नौका विहार का सबसे बड़ा आकर्षण सरोवर की भव्य पुष्प सजावट इस वर्ष के नौका विहार का सबसे बड़ा आकर्षण सरोवर की भव्य पुष्प सजावट होगी। आयोजकों के अनुसार सरोवर की सजावट में दो टन से अधिक तथा कई विभिन्न किस्मों के प्राकृतिक फूलों का उपयोग किया जाएगा। इस विशेष सजावट को वृंदावन, मायापुर एवं कोलकाता से आने वाले कलाकार एवं विशेषज्ञ डेकोरेशन टीम तैयार करेंगे। आयोजकों के अनुसार पिछले वर्ष आयोजित नौका विहार में पहली बार तथा बिहार में अपनी तरह का एक अनूठा नौका विहार आयोजन था। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस वर्ष बेगूसराय में दूसरी बार नौका विहार आयोजित किया जा रहा है और इसे पहले से कहीं अधिक भव्य स्वरूप दिया गया है। इस बार महंत सियाराम दास सरोवर के विशाल जल क्षेत्र को दो टन से अधिक फूलों से सजाया जाएगा, जिसके लिए वृंदावन, मायापुर एवं कोलकाता के विशेषज्ञ कलाकार विशेष रूप से पहुंचेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन बिहार में सबसे बड़े पुष्प-सज्जित नौका विहार आयोजनों में से एक बनने जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य- अनूठा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव कराना नौका विहार के दौरान हरिनाम संकीर्तन, भक्ति संगीत, भव्य प्रकाश व्यवस्था और आकर्षक पुष्प सजावट के माध्यम से पूरे सरोवर परिसर को भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य भगवान की भक्ति, संकीर्तन एवं सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना तथा शहरवासियों को एक अनूठा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव कराना है। श्री राधाकुंज बिहारी मठ की ओर से बेगूसराय सहित आसपास के सभी श्रद्धालुओं एवं आम लोगों से 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य आयोजन में सहभागी बनने की अपील किया गया है। पूर्व मेयर संजय कुमार ने बताया कि यह टीम बेगूसराय वासियों को भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *