हार्ट अटैक के इलाज में बड़ी राहत:40 हजार का इंजेक्शन सरकारी अस्पताल में फ्री, स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से मरीजों को मिल रही राहत

हार्ट अटैक के इलाज में बड़ी राहत:40 हजार का इंजेक्शन सरकारी अस्पताल में फ्री, स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से मरीजों को मिल रही राहत

अटैक के इलाज में लगने वाला 35 से 40 हजार रुपए तक का महंगा इंजेक्शन अब सरकारी अस्पताल में मुफ्त मिलेगा। रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में हार्ट अटैक के मरीजों के लिए टेनेक्टेप्लेस (TNK-tPA) इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है। मरीज की हालत और डॉक्टर की सलाह के अनुसार जरूरत पड़ने पर यह इंजेक्शन अस्पताल में ही दिया जाएगा। इससे गंभीर स्थिति में मरीज के परिजनों को बाहर से हजारों रुपए खर्च कर इंजेक्शन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खून का थक्का घोलने में आता है काम हार्ट अटैक के दौरान कई बार दिल की नस में खून का थक्का जम जाता है। इससे दिल तक खून पहुंचने में रुकावट आती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर मरीज की हालत देखकर TNK-tPA इंजेक्शन देने का फैसला कर सकते हैं। यह खून के थक्के को घोलने में मदद करता है। एसीआई में इस इंजेक्शन के 20 mg, 30 mg और 40 mg के विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा 15 लाख IU स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन भी अस्पताल में रखा गया है। समय पर दवा मिलना हार्ट अटैक में अहम हार्ट अटैक के मामले में इलाज शुरू करने में देरी मरीज के लिए गंभीर हो सकती है। ऐसे में अस्पताल में जरूरी इंजेक्शन उपलब्ध रहने से डॉक्टर जरूरत के मुताबिक तुरंत इलाज शुरू कर सकते हैं।इसका एक फायदा यह भी है कि मरीज के परिजनों को इमरजेंसी में बाहर जाकर महंगा इंजेक्शन खरीदने की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी। सिर्फ TNK ही नहीं, कई महंगी दवाएं फ्री एसीआई में हार्ट के मरीजों के लिए सिर्फ TNK इंजेक्शन ही नहीं, बल्कि कई अन्य आधुनिक और महंगी दवाएं भी उपलब्ध हैं। इनमें टिकैग्रिलोर 90 mg, एज़ेटिमाइब, मावाकैम्टेन, सरोग्लिटाजार और व्यामाडा शामिल हैं। इसके अलावा इवोलोकुमैब (रिपाथा) इंजेक्शन भी अस्पताल में उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीजों को ये दवाएं उनकी बीमारी और जरूरत के हिसाब से डॉक्टर की सलाह पर दी जाती हैं। 21-22 हजार की दवा भी अस्पताल में उपलब्ध कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के अनुसार मावाकैम्टेन जैसी दवा की बाजार कीमत करीब 21 से 22 हजार रुपए तक बताई गई है। वहीं TNK इंजेक्शन की कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपए तक हो सकती है। हालांकि बाजार में कीमत कंपनी, ब्रांड और डोज के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। सरकारी अस्पताल में इन दवाओं के मुफ्त मिलने से गंभीर हृदय रोगियों के परिवारों को इलाज के दौरान बड़ी आर्थिक राहत मिलती है। एंजियोग्राफी में इस्तेमाल होने वाली दवा भी मुफ्त एसीआई में एंजियोग्राफी के दौरान इस्तेमाल होने वाला कॉन्ट्रास्ट मीडिया भी उपलब्ध है। इसमें ऑम्निपेक और विजिपेक शामिल हैं। इसके अलावा एनोक्सापारिन, हेपरिन, नाइट्रोग्लिसरीन, निकोरैंडिल, लिडोकेन जैसी जरूरी दवाएं भी अस्पताल की सप्लाई में उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहर से दवाएं खरीदने की जरूरत कम से कम पड़े।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *