बाल विवाह, श्रम और तस्करी रोकने को बैठक:पुलिस लाइन सभागार में हुई चर्चा, ASP ने बेहतर समन्वय पर दिया गया जोर

बाल विवाह, श्रम और तस्करी रोकने को बैठक:पुलिस लाइन सभागार में हुई चर्चा, ASP ने बेहतर समन्वय पर दिया गया जोर

संभल में बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी जैसी समस्याओं की रोकथाम के लिए शुक्रवार को मासिक बैठक हुई। पुलिस लाइन सभागार, बहजोई में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल अधिकारी मनोज कुमार रावत ने की। बैठक पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर आयोजित की गई। बाल अपराधों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश बैठक में बाल अपराधों की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी के मामलों में तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही पीड़ित बच्चों को जरूरी सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। प्रयत्न संस्था (जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन) के प्रभारी गौरी शंकर चौधरी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 नवंबर को बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ लगातार प्रयास और विभिन्न विभागों के सहयोग से सकारात्मक परिणाम मिले हैं।
एएसपी को सम्मानित किया बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग के योगदान को देखते हुए प्रयत्न संस्था की ओर से एएसपी (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत को सम्मानित किया गया। उन्हें गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय आगे भी जरूरी है। कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद बैठक में प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी पवन वीर सिंह राणा, प्रयत्न संस्था प्रभारी गौरी शंकर चौधरी, मुअ विवेक बालियान, मअ शालिनी, बाल कल्याण समिति सदस्य गौरव शर्मा, जिला प्रोबेशन कार्यालय से तेजपाल सिंह और श्रम विभाग से मो. आमिल खान मौजूद रहे। इसके अलावा शिक्षा विभाग से संजीव कुमार सक्सेना, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मनमनोहर शर्मा, जनहित फाउंडेशन से पूजा राजपूत और प्रयत्न संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शिराज अहमद समेत जिले के विभिन्न थानों में तैनात बाल कल्याण अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *