पूर्णिया के कस्बा विधायक नितेश सिंह और मेयर पति जितेंद्र यादव के बीच कथित विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। मेयर पति सह प्रतिनिधि जितेंद्र यादव के भाई अविनाश यादव ने विधायक नितेश सिंह पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। वीडियो में अविनाश यादव को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि विधायक द्वारा जितेंद्र यादव के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं गोली मारने की भी धमकी दी जा रही है। कौन किसको गोली मारेगा, किसमें दम है, देखते हैं। ये कहते भी सुना जा सकता है। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने किया हस्तक्षेप वायरल वीडियो में जिला परिषद के उपाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और समर्थक भी मौके पर जुट गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया शांत मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी अप्रिय घटना को टालने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी के बाद माहौल शांत हुआ है। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हालांकि विवाद की शुरुआत किस कारण से हुई, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पूर्णिया के कस्बा विधायक नितेश सिंह और मेयर पति जितेंद्र यादव के बीच कथित विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। मेयर पति सह प्रतिनिधि जितेंद्र यादव के भाई अविनाश यादव ने विधायक नितेश सिंह पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। वीडियो में अविनाश यादव को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि विधायक द्वारा जितेंद्र यादव के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं गोली मारने की भी धमकी दी जा रही है। कौन किसको गोली मारेगा, किसमें दम है, देखते हैं। ये कहते भी सुना जा सकता है। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने किया हस्तक्षेप वायरल वीडियो में जिला परिषद के उपाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और समर्थक भी मौके पर जुट गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया शांत मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी अप्रिय घटना को टालने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी के बाद माहौल शांत हुआ है। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हालांकि विवाद की शुरुआत किस कारण से हुई, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

