पलवल में अवैध हथियार का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार:पहले पकड़े गए युवक से पूछताछ में नाम आया सामने, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पलवल में अवैध हथियार का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार:पहले पकड़े गए युवक से पूछताछ में नाम आया सामने, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पलवल में अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखपुरा निवासी राजा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक राजा अवैध हथियार बेचने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच उस समय आगे बढ़ी, जब सीआईए टीम ने पहले एक आरोपी प्रदीप उर्फ काले को गिरफ्तार किया था। प्रदीप को पुलिस ने मोहन नगर पलवल से पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ था। इसके बाद शहर थाना पलवल में प्रदीप के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में पुलिस को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। प्रदीप से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने शेखपुरा निवासी राजा की तलाश शुरू की। जांच के बाद सीआईए टीम ने राजा को शेखपुरा स्थित आटा चक्की के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को भेजा जेल सीआईए पलवल प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच हवलदार पवन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम कर रही थी। टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अवैध हथियार सप्लाई चेन की जांच कर रही पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी राजा अवैध हथियार कहां से हासिल करता था और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाता था। साथ ही पुलिस प्रदीप और राजा के बीच हथियारों की सप्लाई को लेकर संबंधों की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *