भारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) और दिघलबैंक थाना पुलिस ने 73.03 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उक्त अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपए आंकी गई हैं। पैदल दिघलबैंक बाजार जा रहे थे 2 नेपाली घटना गुरुवार शाम की है। इस संबंध में सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि दोनों नेपाली नागरिक पैदल ही दिघलबैंक बाजार आए थे। पुलिस और एसएसबी की गश्ती टीम को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए जवानों ने दिघलबैंक स्कूल के समीप सीमा स्तंभ संख्या 134 से करीब 600 मीटर अंदर दोनों को घेर कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी पहचान ब्राउन शुगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के झापा जिला निवासी भरत हेमरम और रघुवीर ताजपुरीया के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर की डिलीवरी कहां और किसे की जानी थी, साथ ही इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) और दिघलबैंक थाना पुलिस ने 73.03 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उक्त अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपए आंकी गई हैं। पैदल दिघलबैंक बाजार जा रहे थे 2 नेपाली घटना गुरुवार शाम की है। इस संबंध में सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि दोनों नेपाली नागरिक पैदल ही दिघलबैंक बाजार आए थे। पुलिस और एसएसबी की गश्ती टीम को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए जवानों ने दिघलबैंक स्कूल के समीप सीमा स्तंभ संख्या 134 से करीब 600 मीटर अंदर दोनों को घेर कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी पहचान ब्राउन शुगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के झापा जिला निवासी भरत हेमरम और रघुवीर ताजपुरीया के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर की डिलीवरी कहां और किसे की जानी थी, साथ ही इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

