हाथरस में दाऊजी मेले में देर रात तक चला महारास:राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन, सुबह तक चला कार्यक्रम

हाथरस में दाऊजी मेले में देर रात तक चला महारास:राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन, सुबह तक चला कार्यक्रम

हाथरस के ब्रज प्रसिद्ध लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में देर रात ब्रज सांस्कृतिक महारास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम ने पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजिका विदुषी पांडेय एडवोकेट और सह संयोजिका रितु गौतम ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। मथुरा से आए श्री दाऊजी महाराज ब्रज लोक कला केंद्र के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से ब्रज की संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवंत कर दिया। कलाकारों ने मयूर नृत्य, फूलों की होली, लठामार होली, दीपक नृत्य, चरकुला नृत्य, जेहर नृत्य, रासलीला और ब्रज लोकगीतों सहित राधा-कृष्ण की कई झांकियां प्रस्तुत कीं। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने पंडाल में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। महारास कार्यक्रम के दौरान पंडाल में भक्तिमय माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद…. राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों और ब्रज लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग देर रात तक मेला पंडाल में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं और दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और ब्रज संस्कृति के इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। यह कार्यक्रम सुबह तक चला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *