सीकर जिले में दो युवती और एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। दो मामलों में परिवारों के द्वारा युवक पर शक जताया गया है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। 25 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दी है कि उनकी बेटी वर्तमान में B.ed की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के सिलसिले में ही वह दूसरे गांव में लाइब्रेरी में जाती थी। 16 सितंबर की सुबह वह रोजाना की तरह घर से 9 बजे लाइब्रेरी जाने के लिए निकली थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। उसका लाइब्रेरी और अन्य जगहों पर भी पता लगाया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार ने दूसरे जिले के रहने वाले एक युवक पर शक जताते हुए बताया कि उनकी बेटी को वह युवक लेकर जा सकता है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। 22 साल की युवती के लापता 22 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बहन 9 सितंबर की रात करीब 8 बजे घर से कहीं पर चली गई। जिसके रिश्तेदारी और अन्य गांव में काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। अंदेशा है कि उसे एक युवक अपने साथ ले जा सकता है। पुलिस अब युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। 16 साल की नाबालिग गायब 16 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 16 सितंबर को परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। अगले दिन 17 सितंबर की सुबह उठकर देखा तो 16 साल की नाबालिग बेटी नहीं मिली। जिसकी रिश्तेदारी और गांव में काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

