सिवनी में पुराने स्कूल के पीछे रोता मिला नवजात:हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; पुलिस पता लगा रही- कौन छोड़कर गया

सिवनी में पुराने स्कूल के पीछे रोता मिला नवजात:हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; पुलिस पता लगा रही- कौन छोड़कर गया

सिवनी के आदेगांव थाना क्षेत्र के औरापानी गांव में गुरुवार देर शाम पुराने स्कूल के पीछे एक नवजात शिशु रोता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सिविल अस्पताल लखनादौन पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सिवनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना ग्रामीणों ने स्कूल के पीछे नवजात को अकेले रोते देखा। आसपास उसके परिवार या किसी अन्य व्यक्ति की तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। आदेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अस्पताल पहुंचाया। लखनादौन से सिवनी किया रेफर सिविल अस्पताल लखनादौन में डॉक्टरों ने नवजात का प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर उसे आगे के इलाज के लिए सिवनी जिला अस्पताल रेफर किया गया। रात में नवजात को सिवनी जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पता लगा रही- बच्चे को कौन छोड़कर गया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को स्कूल के पीछे कौन छोड़कर गया था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नवजात को वहां कब छोड़ा गया। फिलहाल बच्चे की पहचान और उसके माता-पिता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना से जुड़ी कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *