शेखपुरा में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत 20 दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल और सुरक्षा हेलमेट बांटे गए। यह कार्यक्रम गुरुवार को स्थानीय बुनियाद केंद्र में सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने आयोजित किया था। कार्यक्रम का उद्घाटन शेखपुरा के जिला पदाधिकारी शेखर आनंद, विधायक रणधीर कुमार सोनी और अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान ने दीप जलाकर किया। अतिथियों का स्वागत ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के प्रतीक चिन्ह के तौर पर पौधे भेंट कर किया गया। जिले को नशा मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि ट्राईसाइकिल और हेलमेट मिलने से दिव्यांगों की गतिशीलता बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को जिले को नशा मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई। आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील जिला पदाधिकारी ने जिले के लोगों से अपील की कि वे आज शाम 6 बजे अपनी-अपनी पंचायतों और नगर क्षेत्रों में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाएं। उन्होंने इस जन-सहभागिता में सेवा भाव के साथ शामिल होने को कहा। इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग की निदेशक श्वेता कौर, दिव्यांगजन सशक्तिकरण के अभिजीत सोनल, बुनियाद केंद्र के सभी पदाधिकारी व कर्मी, बड़ी संख्या में लाभार्थी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। शेखपुरा में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत 20 दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल और सुरक्षा हेलमेट बांटे गए। यह कार्यक्रम गुरुवार को स्थानीय बुनियाद केंद्र में सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने आयोजित किया था। कार्यक्रम का उद्घाटन शेखपुरा के जिला पदाधिकारी शेखर आनंद, विधायक रणधीर कुमार सोनी और अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान ने दीप जलाकर किया। अतिथियों का स्वागत ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के प्रतीक चिन्ह के तौर पर पौधे भेंट कर किया गया। जिले को नशा मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि ट्राईसाइकिल और हेलमेट मिलने से दिव्यांगों की गतिशीलता बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को जिले को नशा मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई। आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील जिला पदाधिकारी ने जिले के लोगों से अपील की कि वे आज शाम 6 बजे अपनी-अपनी पंचायतों और नगर क्षेत्रों में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाएं। उन्होंने इस जन-सहभागिता में सेवा भाव के साथ शामिल होने को कहा। इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग की निदेशक श्वेता कौर, दिव्यांगजन सशक्तिकरण के अभिजीत सोनल, बुनियाद केंद्र के सभी पदाधिकारी व कर्मी, बड़ी संख्या में लाभार्थी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

