कोटपूतली के 6 स्कूलों में सुपोषित भारत अभियान शुरू:795 विद्यार्थियों और स्टाफ ने लिया भाग, 30 सितंबर तक चलेगा

कोटपूतली के 6 स्कूलों में सुपोषित भारत अभियान शुरू:795 विद्यार्थियों और स्टाफ ने लिया भाग, 30 सितंबर तक चलेगा

कोटपूतली में सेवा भारती समिति ने सुपोषित भारत अभियान के तहत 6 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए। इन कार्यक्रमों में 736 विद्यार्थी और 59 स्कूल स्टाफ सहित कुल 795 लोगों ने हिस्सा लिया। अभियान का मकसद बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। डॉ. अरविंद मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य सिर्फ अच्छे भोजन तक सीमित नहीं है। इसके लिए संतुलित पोषण, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ और जागरूक बच्चे ही स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज बना सकते हैं। स्टूडेंट्स को सेवा कार्यों की जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सेवा भारती समिति, कोटपूतली के अलग-अलग सेवा कार्यों की जानकारी दी गई। उन्हें सेवा भारती के चार मुख्य आयामों – स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता के बारे में भी बताया गया। सुपोषित भारत अभियान के पोस्टर भी बांटे गए, जिससे बच्चे पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। यह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरुंड में प्रधानाचार्य दीपक कुमार मूड़ के निर्देशन में हुआ। विवेकानंद उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर नारेहड़ा में प्रधानाचार्य रतन सैनी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नारेहड़ा में प्राचार्य मुकेश शर्मा और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरुंड में प्राचार्य मुकेश कुमार के निर्देशन में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। बसंत प्रभु आदर्श विद्या मंदिर कोटपूतली में प्राचार्य चेतन शर्मा और बालिका आदर्श विद्या मंदिर कोटपूतली में प्रधानाचार्य नेतराम शर्मा के निर्देशन में भी कार्यक्रम हुए। ये रहे मौजूद कार्यक्रमों में सेवा भारती के जिला स्वास्थ्य आयाम प्रमुख भूपेंद्र सोनी, जिला स्वावलंबन प्रमुख छाजूराम सैनी, नगर उपाध्यक्ष सुरेश मीणा और जिला प्रचार प्रमुख सीताराम गुप्ता मौजूद रहे। जिला मंत्री महेश चंद्र सैनी, सह जिला मंत्री नागरमल अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष रतनलाल मोरीजावाला और सह जिला स्वास्थ्य आयाम प्रमुख अमर सिंह कुमावत ने भी सहयोग किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *