छात्रा के थप्पड़ मारा,गला दबाया,पेट में लात मारी:जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

छात्रा के थप्पड़ मारा,गला दबाया,पेट में लात मारी:जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

अलवर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में 3rd ईयर की एक छात्रा के साथ गाली-गलौज, मारपीट, गला पकड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा ने 2nd ईयर के छात्र पर ये सभी आरोप लगाए हैं। लड़की ने छात्र पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल पर गाली देना का भी आरोप लगाया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 सितंबर यानि मंगलवार को सुबह करीब 11:30 बजे वह यूनिवर्सिटी में थी। इसी दौरान सेकंड ईयर के छात्र ने उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी छात्र ने उसके साथ गला पकड़ कर पेट में लात मारने का भी आरोप लगाया है। छात्रा ने बताया कि घटना के दौरान उसके विभाग के एचओडी ने बीच-बचाव किया और उसे बचाया। छात्रा ने पुलिस से यूनिवर्सिटी में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने की मांग की है। कश्मीर में टूर्नामेंट के दौरान भी बदसलूकी का आरोप छात्रा ने बताया कि आरोपी ने पहली बार ऐसा नहीं किया इससे पहले भी यूनिवर्सिटी की ओर से कश्मीर में आयोजित ऑल इंडिया वुशू टूर्नामेंट के दौरान भी आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की थी। छात्रा का आरोप है कि होटल में आरोपी ने शराब पी रखी थी और उसके साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद उसके कमरे में आने की कोशिश की और रातभर गाली-गलौज करते हुए कमरे का गेट बजाता रहा। छात्रा के अनुसार उस समय उसकी एक सीनियर भी उसके साथ मौजूद थी। छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी सीनियर के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया था। शिकायत में छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि उस दौरान उसके खिलाफ जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया गया था। यूनिवर्सिटी में मामला समझाने का भी आरोप छात्रा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कश्मीर की घटना के समय यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी वहां मौजूद थे। छात्रा के अनुसार उस समय उसे भरोसा दिया गया था कि अलवर लौटने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। छात्रा का आरोप है कि यूनिवर्सिटी वापस आने के बाद भी मामले को शांत कराने की कोशिश की गई और आरोपी का सर्टिफिकेट रोकने की बात कहकर उसे समझाने की बात कही गई। सीओ को सौंपी जांच पुलिस ने मामले की जांच सीओ दक्षिण अलवर मनीष शर्मा को सौंपी है। अब पुलिस छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। साथ ही यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी फुटेज, घटना के समय मौजूद लोगों और शिकायत में बताए गए पुराने मामले से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा सकती है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *