कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मोतीझील स्थित लाजपत भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता एवं समाजसेवी रवि बाजपेयी के आयोजन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कवियों ने ओज, हास्य और श्रृंगार रस से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनोरंजन किया। कविताओं पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कवियों की रचनाओं पर देर तक गूंजती रहीं तालियां कवि शंभू शिखर, गौरव चौहान, स्वयं श्रीवास्तव, डॉ. आदित्य जैन, मणिका दुबे, धीरज सिंह चंदन, प्रीति पांडेय और हेमंत पांडेय ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों ने सामाजिक, पारिवारिक और समसामयिक विषयों को अपनी कविताओं में जगह दी। उपस्थित दर्शकों ने प्रस्तुतियों का आनंद लिया और तालियों से कवियों का उत्साह बढ़ाया। रवि बाजपेयी ने अतिथियों और श्रोताओं का किया स्वागत आयोजक रवि बाजपेयी ने सभी कवियों, अतिथियों और श्रोताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए साहित्य एवं संस्कृति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को ऊर्जा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक मंडल की सराहना की गई।

