कानपुर में आज दोपहर 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन:मोतीझील की तरफ जाने वाले मार्ग पर रहेगा बदलाव, जानिए वैकल्पिक रास्ते

कानपुर में आज दोपहर 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन:मोतीझील की तरफ जाने वाले मार्ग पर रहेगा बदलाव, जानिए वैकल्पिक रास्ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार, 17 सितंबर को भाजपा सेवा संकल्प कार्यक्रम शुरू कर रही है। इसके तहत मोतीझील कारगिल पार्क में स्वास्थ्य शिविर और दीप उत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम को देखते हुए स्वरूपनगर क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मोतीझील और कारगिल पार्क की ओर जाने वाले कुछ प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान जाम की स्थिति से बचा जा सके। इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन अशोक नगर चौराहा से मोतीझील:
अशोक नगर चौराहा से मोतीझील की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहनों को हर्षनगर तिराहा होकर आगे भेजा जाएगा। मोतीझील मेट्रो स्टेशन से अशोक नगर चौराहा
इस मार्ग पर जाने वाले वाहनों को गोल चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। मधुराज की ओर से कारगिल पार्क:
मधुराज की ओर से आने वाले वाहन कारगिल पार्क की तरफ नहीं जा सकेंगे। वाहनों को केडीए तिराहा से बाएं मोड़कर आगे भेजा जाएगा। यहां कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *