बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पिछले दो सप्ताह से राहत और मदद के काम में जुटे सांसद पप्पू यादव ने WhatsApp बंद किए जाने का दावा किया है। उन्होंने लगातार कई जिलों में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा और मदद किया है। अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर WhatsApp अकाउंट बंद किए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। पप्पू यादव ने पूछा- बाढ़ पीड़ितों की सेवा से क्या खतरा पप्पू यादव ने X पर लिखा कि उनका WhatsApp बंद कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों किया गया और बाढ़ पीड़ितों की सेवा से देश को क्या खतरा पैदा हो गया। उन्होंने लिखा कि सरकार उन्हें रोक नहीं सकती और जनता के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में WhatsApp से जवाब मांगते हुए पूछा कि आखिर किसके कहने पर उनका WhatsApp बंद किया गया। साथ ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए भी उन्होंने जवाब मांगा कि उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई क्यों हुई। BJP प्रवक्ता ने कहा- सेवा करें, लेकिन बच्चों के वीडियो न डालें पप्पू यादव के आरोपों पर BJP प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा, पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों की सेवा करें, लेकिन बच्चों और मानवता को शर्मसार करने वाले वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड न करें।’ उनके मुताबिक, ऐसे ही कंटेंट के कारण META की ओर से WhatsApp पर प्रतिबंध लगाया गया है। BJP प्रवक्ता ने सांसद होने का भी दिलाया हवाला अरविंद सिंह ने कहा, ‘पप्पू यादव लोकसभा के निर्वाचित सांसद हैं और उन्होंने सदन में शपथ ली है। इसलिए उन्हें अपने पद की गरिमा के अनुरूप सभी नियमों और प्रावधानों का पालन करना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘बाढ़ पीड़ितों की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करते समय बच्चों और मानवता से जुड़े विषयों का ध्यान रखना चाहिए।’ बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पिछले दो सप्ताह से राहत और मदद के काम में जुटे सांसद पप्पू यादव ने WhatsApp बंद किए जाने का दावा किया है। उन्होंने लगातार कई जिलों में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा और मदद किया है। अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर WhatsApp अकाउंट बंद किए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। पप्पू यादव ने पूछा- बाढ़ पीड़ितों की सेवा से क्या खतरा पप्पू यादव ने X पर लिखा कि उनका WhatsApp बंद कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों किया गया और बाढ़ पीड़ितों की सेवा से देश को क्या खतरा पैदा हो गया। उन्होंने लिखा कि सरकार उन्हें रोक नहीं सकती और जनता के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में WhatsApp से जवाब मांगते हुए पूछा कि आखिर किसके कहने पर उनका WhatsApp बंद किया गया। साथ ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए भी उन्होंने जवाब मांगा कि उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई क्यों हुई। BJP प्रवक्ता ने कहा- सेवा करें, लेकिन बच्चों के वीडियो न डालें पप्पू यादव के आरोपों पर BJP प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा, पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों की सेवा करें, लेकिन बच्चों और मानवता को शर्मसार करने वाले वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड न करें।’ उनके मुताबिक, ऐसे ही कंटेंट के कारण META की ओर से WhatsApp पर प्रतिबंध लगाया गया है। BJP प्रवक्ता ने सांसद होने का भी दिलाया हवाला अरविंद सिंह ने कहा, ‘पप्पू यादव लोकसभा के निर्वाचित सांसद हैं और उन्होंने सदन में शपथ ली है। इसलिए उन्हें अपने पद की गरिमा के अनुरूप सभी नियमों और प्रावधानों का पालन करना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘बाढ़ पीड़ितों की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करते समय बच्चों और मानवता से जुड़े विषयों का ध्यान रखना चाहिए।’

