UP19Y सीरीज खत्म, अब UP19Z में मिलेंगे VIP नंबर:फैंसी नंबरों की बुकिंग 20 सितंबर से, सामान्य नंबर आज से शुरू

UP19Y सीरीज खत्म, अब UP19Z में मिलेंगे VIP नंबर:फैंसी नंबरों की बुकिंग 20 सितंबर से, सामान्य नंबर आज से शुरू

शामली जिले में गैर-परिवहन वाहनों के लिए UP19Y सीरीज खत्म हो गई है। अब नई UP19Z सीरीज शुरू की जा रही है। इस सीरीज में आकर्षक और वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबरों की बुकिंग ई-ऑक्शन और फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व (FCFS) तरीके से होगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) शामली, प्रवेश कुमार ने बताया कि परिवहन आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर UP19Y सीरीज के बचे हुए आकर्षक रजिस्ट्रेशन नंबरों को विभाग की वेबसाइट पर लॉक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नई UP19Z सीरीज के आकर्षक यानी वीआईपी नंबरों को ई-ऑक्शन/FCFS सेवा के लिए वेबसाइट पर दिखाया जाएगा। फैंसी/वीआईपी नंबरों की बुकिंग 20 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। वहीं, नई सीरीज के सामान्य नंबरों की बुकिंग 19 सितंबर से की जा सकती है। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से अनुरोध किया है कि वे नई सीरीज के नंबरों की बुकिंग तय प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *