बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज खाने के बाद बीमार होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को 20 लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार सुबह तक यह आंकड़ा 55 पहुंच गया। इतनी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मामले पर नजर रख रही है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम कंचनपुर गांव में श्राद्ध कर्म का आयोजन हुआ था। इसमें शामिल लोगों ने चावल, दाल, सब्जी और दहीबड़ा जैसे पकवान खाए थे। खाना खाने के बाद कई लोगों को तबीयत खराब होने की शिकायत हुई। इसके बाद बीमार लोगों को तुरंत बिहटा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 20 से शुरू होकर 55 तक पहुंची मरीजों की संख्या मंगलवार शाम तक अस्पताल में मरीजों की संख्या 20 थी, जो बाद में 32 हुई और बुधवार सुबह 55 तक पहुंच गई। मरीजों की संख्या बढ़ने से बिहटा रेफरल अस्पताल मे 55 हों गए है स्थानीय गांव वालों लोगों ने जानकारी दी की इसके बाद कई मरीजों को पास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बुधवार सुबह रेफरल अस्पताल के डॉक्टर विनोद ने बताया कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है, लेकिन फिलहाल अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत सामान्य है। मरीज मुकेश कुमार और सूरज प्रसाद राय ने बताया कि उन्हें बुखार, कमजोरी और दस्त जैसी दिक्कतें हो रही हैं। डॉक्टरों की टीम सभी मरीजों पर नजर रख रही है और जरूरी इलाज दे रही है। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की तस्वीरें …. घटना की जानकारी मिलते ही पटना जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह बीमारी खाने की वजह से फैली है या कोई और कारण है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। प्रशासन गांव की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मंगलवार रात पटना पश्चिम के सिटी एसपी संकेत कुमार बिहटा रेफरल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज के बाद बीमार पड़े लोगों की स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि भोजन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं और जांच के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुष्टि की कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित हैं और डॉक्टरों की देखरेख में हैं। बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज खाने के बाद बीमार होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को 20 लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार सुबह तक यह आंकड़ा 55 पहुंच गया। इतनी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मामले पर नजर रख रही है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम कंचनपुर गांव में श्राद्ध कर्म का आयोजन हुआ था। इसमें शामिल लोगों ने चावल, दाल, सब्जी और दहीबड़ा जैसे पकवान खाए थे। खाना खाने के बाद कई लोगों को तबीयत खराब होने की शिकायत हुई। इसके बाद बीमार लोगों को तुरंत बिहटा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 20 से शुरू होकर 55 तक पहुंची मरीजों की संख्या मंगलवार शाम तक अस्पताल में मरीजों की संख्या 20 थी, जो बाद में 32 हुई और बुधवार सुबह 55 तक पहुंच गई। मरीजों की संख्या बढ़ने से बिहटा रेफरल अस्पताल मे 55 हों गए है स्थानीय गांव वालों लोगों ने जानकारी दी की इसके बाद कई मरीजों को पास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बुधवार सुबह रेफरल अस्पताल के डॉक्टर विनोद ने बताया कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है, लेकिन फिलहाल अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत सामान्य है। मरीज मुकेश कुमार और सूरज प्रसाद राय ने बताया कि उन्हें बुखार, कमजोरी और दस्त जैसी दिक्कतें हो रही हैं। डॉक्टरों की टीम सभी मरीजों पर नजर रख रही है और जरूरी इलाज दे रही है। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की तस्वीरें …. घटना की जानकारी मिलते ही पटना जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह बीमारी खाने की वजह से फैली है या कोई और कारण है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। प्रशासन गांव की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मंगलवार रात पटना पश्चिम के सिटी एसपी संकेत कुमार बिहटा रेफरल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज के बाद बीमार पड़े लोगों की स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि भोजन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं और जांच के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुष्टि की कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित हैं और डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

