युवक के सिर में 2 गोली मारकर हत्या:कटिहार में घर के मचान पर सोने के दौरान बदमाशों ने किया फायरिंग

युवक के सिर में 2 गोली मारकर हत्या:कटिहार में घर के मचान पर सोने के दौरान बदमाशों ने किया फायरिंग

कटिहार में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पोठिया थाना क्षेत्र की पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड नंबर-1 की है। मृतक की पहचान रामावतार यादव के बेटे नंदन कुमार यादव(40) के रूप में हुई है। नंदन कुमार यादव रात में खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बने मचान पर सो रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। सिर में 2 गोली लगने से गई जान परिजनों ने बताया कि नंदन कुमार यादव के सिर में गोली मारी गई थी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। मृतक की पत्नी रम्भा देवी ने बताया कि सुबह जब उनकी नजर पति पर पड़ी तो उनके सिर से खून निकल रहा था। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। नंदन कुमार यादव को दो गोलियां लगी थीं, जिससे उनकी मौत हो गई। नंदन अपने पीछे पत्नी रम्भा देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें 8 साल की आरती कुमारी, 5 साल की खुशी कुमारी और 1 साल का निलेश कुमार शामिल हैं। घटनास्थल से आई तस्वीरें…. घटनास्थल पर पुलिस टीम कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार और एसआई श्रीराम राय सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके से सबूत जुटा रही है और हत्या के कारणों व हमलावरों की पहचान के लिए अलग-अलग पहलुओं पर छानबीन कर रही है। हत्या की वजह और इसमें शामिल लोगों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। इस घटना को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विभूति यादव, सरपंच आलोक शेखर, पंचायत समिति प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव और राजद युवा नेता मिथुन कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने निंदा की है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान और कार्रवाई की मांग की है। कटिहार में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पोठिया थाना क्षेत्र की पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड नंबर-1 की है। मृतक की पहचान रामावतार यादव के बेटे नंदन कुमार यादव(40) के रूप में हुई है। नंदन कुमार यादव रात में खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बने मचान पर सो रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। सिर में 2 गोली लगने से गई जान परिजनों ने बताया कि नंदन कुमार यादव के सिर में गोली मारी गई थी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। मृतक की पत्नी रम्भा देवी ने बताया कि सुबह जब उनकी नजर पति पर पड़ी तो उनके सिर से खून निकल रहा था। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। नंदन कुमार यादव को दो गोलियां लगी थीं, जिससे उनकी मौत हो गई। नंदन अपने पीछे पत्नी रम्भा देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें 8 साल की आरती कुमारी, 5 साल की खुशी कुमारी और 1 साल का निलेश कुमार शामिल हैं। घटनास्थल से आई तस्वीरें…. घटनास्थल पर पुलिस टीम कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार और एसआई श्रीराम राय सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके से सबूत जुटा रही है और हत्या के कारणों व हमलावरों की पहचान के लिए अलग-अलग पहलुओं पर छानबीन कर रही है। हत्या की वजह और इसमें शामिल लोगों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। इस घटना को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विभूति यादव, सरपंच आलोक शेखर, पंचायत समिति प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव और राजद युवा नेता मिथुन कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने निंदा की है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान और कार्रवाई की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *