आशीष पटेल ने संजय निषाद से मुलाकात की:एनडीए में सहयोगी दलों की प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू

आशीष पटेल ने संजय निषाद से मुलाकात की:एनडीए में सहयोगी दलों की प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू

अपना दल एस के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने आज शाम निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद से उनके विक्रमादित्य आवास पर मुलाकात की। सोमवार को संजय निषाद की सपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात के बाद आज संजय निषाद और आशीष पटेल की मुलाकात ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए के सहयोगी दलों ने बीजेपी पर प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दी है। माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात को संजय निषाद ने शिष्टाचार मुलाकात बताया है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुलाकात के जरिए संजय निषाद ने बीजेपी को संकेत दिया है कि उनके पास सपा से गठबंधन का विकल्प खुला है। संजय निषाद ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से भी चुनावी मुद्दे पर ही मुलाकात की।
आज आशीष पटेल और संजय निषाद की मुलाकात ने भी बीजेपी को सहयोगी दलों की एकता का संदेश दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *