बुरहानपुर पुलिस विभाग में एसडीओपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। नेपानगर के प्रभारी एसडीओपी सुरेश महाले का तबादला पीटीएस पचमढ़ी किया गया है। उनकी जगह रतलाम में पदस्थ सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वैभव प्रिया को नेपानगर का नया एसडीओपी बनाया गया है। इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विस में भी रह चुके वैभव
वैभव प्रिया मध्य प्रदेश कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 104वीं रैंक हासिल की थी। इससे पहले उनका चयन इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विस के लिए हुआ था। बताया गया है कि वे गणेशोत्सव के बाद नेपानगर में पदभार संभालेंगे। वहीं, मौजूदा प्रभारी एसडीओपी सुरेश महाले ने बताया कि वे गणेशोत्सव तक नेपानगर में रहेंगे। कुछ दिन पहले ही गणपति नाका थाना में तैनात टीआई सुरेश महाले का नेपानगर तबादला हुआ था। नेपानगर ज्वाइन करने के बाद उनकी एसडीओपी पद पर पदोन्नति हो गई थी। इसके बाद एसपी ने उन्हें नेपानगर का प्रभारी एसडीओपी बनाया था। अब जारी तबादला सूची में सुरेश महाले को पीटीएस पचमढ़ी भेजा गया है।

