25 साल की जनसेवा का उत्सव मनाएगी भाजपा:17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान को लेकर रविवार को जिला अतिथि गृह में पीसी हुई। बिहार से भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने संबोधित किया।
डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र समर्पण की विचारधारा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा शक्ति, किसान हित, डिजिटल प्रगति, आधारभूत संरचना और सुशासन के क्षेत्र में प्रगति की है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास है। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना और उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय संकल्प है। जनभागीदारी के माध्यम से ही इस संकल्प को नई गति मिलेगी। 17 सितंबर की शाम घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’
सांसद ने बताया कि 17 सितंबर से अभियान की शुरुआत होगी। इसी दिन शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत देशभर में घर-घर एक दीप जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प के प्रति जनता के आभार, विश्वास और आशीर्वाद को व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों से इसमें अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सरकारी कार्यक्रम बनाए जाने के आरोप पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि विपक्ष को ‘सेवा और संकल्प’ का मतलब नहीं पता। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों को पक्का मकान, उज्ज्वला गैस, शौचालय सहित कई योजनाओं का लाभ मिला है। मोदी सरकार में देश की दिशा और दशा बदली है तथा वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है।
पीसी में ये रहे मौजूद
पीसी में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमरनाथ सिंह, विजय चौधरी, अभयानंद झा, अविनाश कश्यप, ओमप्रकाश सिंह, मीना झा, विकास चौधरी, सुनील चौधरी, संतोष सिंह, राहुल पासवान, मुकेश महासेठ, श्रवण महतो, कुमार गौरव, उदय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान को लेकर रविवार को जिला अतिथि गृह में पीसी हुई। बिहार से भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने संबोधित किया।
डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र समर्पण की विचारधारा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा शक्ति, किसान हित, डिजिटल प्रगति, आधारभूत संरचना और सुशासन के क्षेत्र में प्रगति की है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास है। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना और उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय संकल्प है। जनभागीदारी के माध्यम से ही इस संकल्प को नई गति मिलेगी। 17 सितंबर की शाम घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’
सांसद ने बताया कि 17 सितंबर से अभियान की शुरुआत होगी। इसी दिन शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत देशभर में घर-घर एक दीप जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प के प्रति जनता के आभार, विश्वास और आशीर्वाद को व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों से इसमें अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सरकारी कार्यक्रम बनाए जाने के आरोप पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि विपक्ष को ‘सेवा और संकल्प’ का मतलब नहीं पता। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों को पक्का मकान, उज्ज्वला गैस, शौचालय सहित कई योजनाओं का लाभ मिला है। मोदी सरकार में देश की दिशा और दशा बदली है तथा वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है।
पीसी में ये रहे मौजूद
पीसी में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमरनाथ सिंह, विजय चौधरी, अभयानंद झा, अविनाश कश्यप, ओमप्रकाश सिंह, मीना झा, विकास चौधरी, सुनील चौधरी, संतोष सिंह, राहुल पासवान, मुकेश महासेठ, श्रवण महतो, कुमार गौरव, उदय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *