सीतामढ़ी में 139 KG गांजा बरामद:बगीचे में छिपाकर रखा था खेप, कीमत 69 लाख 60 हजार रुपए

सीतामढ़ी में 139 KG गांजा बरामद:बगीचे में छिपाकर रखा था खेप, कीमत 69 लाख 60 हजार रुपए

सीतामढ़ी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। कन्हौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीनियां बड़ा टोला स्थित एक बगीचे में छापा मारा। यहां से 139.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 69 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस को कन्हौली थाना क्षेत्र में गांजे की बड़ी मात्रा पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। पूरे नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बगीचे में तलाशी अभियान चलाया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी। साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस बरामदगी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है। भारी मात्रा में गांजा बरामद सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कन्हौली थाना पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी लोगों का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। कन्हौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीनियां बड़ा टोला स्थित एक बगीचे में छापा मारा। यहां से 139.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 69 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस को कन्हौली थाना क्षेत्र में गांजे की बड़ी मात्रा पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। पूरे नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बगीचे में तलाशी अभियान चलाया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी। साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस बरामदगी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है। भारी मात्रा में गांजा बरामद सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कन्हौली थाना पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी लोगों का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *