उदयपुर की ओगणा थाना पुलिस ने मोबाइल की शॉप में हुई बड़ी नकबजनी का खुलासा किया है। थानाधिकारी रामरूप मीणा ने बताया कि आरोपी मनसाराम उर्फ मनीष पिता शांताराम निवासी डेडकिया और सुरेश पिता रामाराम निवासी बड़ा मगरा घाटा को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर 4 सितंबर 2026 की रात को ग्राम पडावली कला में भेरूलाल कुम्हार की मोबाइल शॉप में गत दिनों अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने पीछे की दीवार में लोहे के हथियार से छेद किया। फिर गल्ले से 17 हजार रुपए नगद, 22 कीपेड मोबाइल, रिपेयरिंग के लिए आए 55 स्मार्टफोन, 50 चार्जर और 200 मोबाइल टफन ग्लास सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। आसपास सीसीटीवी खंगालते हुए और मुखबिर तंत्र की मदद आरोपियों की पहचान की। जिसके बाद दोनों को पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बाइक और चोरी किया गया मोबाइल व नगदी भी बरामद की। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामरूप मीणा, एएसआई किशनसिंह, हेड कांस्टेबल गोपाल, कांस्टेबल मांगीलाल,रामधन,मुरलीधर की भूमिका रही। इनपुट: दुष्यंत पूर्बिया, झाड़ोल

