Sanjiv Goenka on Vaibhav Sooryavanshi: टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को अपना मुरीद बना लिया है। दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर इस 15 साल के खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। आईपीएल (IPL) के पिछले सीजन के बाद से उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, जिसकी बदौलत वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू भी कर चुके हैं। अब आईपीएल 2027 को लेकर सभी फ्रैंचाइजी ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर आईपीएल टीम वैभव को खरीदना चाहती है। इसी बीच लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने सूर्यवंशी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
संजीव गोयनका का बड़ा खुलासा
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया। उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप के साथ आधा दर्शन अवॉर्ड भी जीते। जबकि उसी सीजन में संजीव गोयनका की लखनऊ सुपर जायंट्स ने काफी निराशाजन प्रदर्शन किया। हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर एलएसजी के मालिक गोयनका ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। इसके साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया।
‘सभी टीमों के मालिक वैभव को किसी भी कीमत पर खरीदना चाहते हैं’
संजीव गोयनका ने खुलासा करते हुए बताया कि सभी फ्रैंचाइजी टीमों के मालिक वैभव सूर्यवंशी को किसी भी कीमत पर खरीदना चाहते हैं। लेकिन, सभी को उन्हें नहीं खरीद पाने का अफसोस होगा, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के मालिक इस टीनेजर सनसनी को किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। गोयनका ने बताया कि वैभव में जबरदस्त आत्मविश्वास है। उनके पास टैलेंट और अच्छे शॉट्स की कोई कमी नहीं है। उनकी ये खासियतें उन्हें दूसरे प्लेयर्स से अलग बनाती हैं।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में चुना गया
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टी20 सीरीज में वह कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अगली ही सीरीज में उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया। वैभव ने 2 अर्धशतक जड़े। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन रहा। उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर ही भारत ने सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की।
वह 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 193 रन बना चुके हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। बतौर ओपनर वह अफगानिस्तान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ सकते हैं। उन्होंने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया है।


LSG OWNER SANJIV GOENKA REGRETS MISSING OUT ON VAIBHAV SOORYAVANSHI! 



Dive into a fun fielding drill with 