पीएम मोदी के जन्मदिन पर दरगाह में चादर पेश:कुतुब दानावली सरकार के उर्स में लंबी उम्र और भाईचारे की दुआ मांगी

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दरगाह में चादर पेश:कुतुब दानावली सरकार के उर्स में लंबी उम्र और भाईचारे की दुआ मांगी

बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कुतुब दानावली सरकार के उर्स में चादर पेश की गई। इस दौरान उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी गई। हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में यह चादर दरगाह पर चढ़ाई गई। इस मौके पर देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के साथ आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए भी खास दुआएं की गईं। दरगाह के मुतव्वली अब्दुल वाजिद साहब ने चादर पेश कराने में मदद की। शारिक अब्बासी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दरगाह में चादर चढ़ाना देश की तरक्की और खुशहाली के लिए गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि देश की मजबूती और विकास के लिए सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरैशी, गुलन खान, सह सचिव शानू, साजिद बेग, आलम कुरैशी, हसीब अंसारी, सैयद मिराज, मोहम्मद फरकान, शफाअतुल्लाह और मोहम्मद जुबैर सहित कई लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *