RSS कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी:उचेहरा में गैस सिलेंडर समेत सामान ले गए बदमाश

RSS कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी:उचेहरा में गैस सिलेंडर समेत सामान ले गए बदमाश

सतना जिले के उचेहरा नगर के वार्ड-2 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय में चोरी हो गई। शनिवार-रविवार की रात चोरों ने बाहर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वे गैस सिलेंडर, गंजा, LED लाइट और अन्य सामान चुराकर ले गए। चोरी की यह घटना रविवार सुबह तब सामने आई, जब नगर कार्यवाह हरि किशन जायसवाल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे रोज की तरह सुबह करीब 5.30 बजे कार्यालय आए थे। उन्हें बाहर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा हुआ था और कुछ चीजें गायब थीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को जानकारी दी। चोरों की पहचान में जुटी पुलिस
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कार्यालय का मुआयना किया और घटना से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज देखना शुरू कर दिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उनकी आवाजाही का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *