पटना के निखिल कोचिंग के डायरेक्टर निखिल कुमार ने शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निखिल कुमार ने दावा किया है कि खान सर से जुड़े कुछ मामलों को सार्वजनिक करने पर उन्हें लाखों रुपए देकर चुप कराने की कोशिश की गई। इसको लेकर उन्होंने पटना में निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पैसे लेने से इनकार करने के बाद अपनी रेकी कराए जाने और जान को खतरा होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मेरे पास कई सबूत- निखिल कुमार निखिल कुमार ने कहा, ‘खान सर के बारे में सच्चाई सामने लाने की कोशिश करने पर उन्हें कथित तौर पर पैसे का ऑफर दिया गया।’ उन्होंने आरोप लगाया कि इनकार करने के बाद उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। निखिल कुमार का दावा है कि उनके पास खान सर से जुड़े कई सबूत हैं। उनका कहना है कि जल्द ही वे इन मामलों को कथित सबूतों के साथ सार्वजनिक करेंगे। 2014 से दोनों के बीच जुड़ा है कोचिंग का मामला SSP को दी शिकायत में निखिल कुमार ने बताया, ‘करीब 2014 में उन्होंने मुसल्लहपुर हाट स्थित विश्वनाथ मार्केट में निखिल कोचिंग सेंटर शुरू किया था। उनके अनुसार, इसी दौरान फैजल खान को वहां पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी। निखिल कुमार ने आरोप लगाया कि 2019 में फैजल खान ने साजिश और विश्वासघात के जरिए कोचिंग की संपत्ति पर कब्जा कर लिया। उनका कहना है कि इस संबंध में उनके पास पुराने दस्तावेज मौजूद हैं। 25 जून से रेकी कराने का आरोप निखिल कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 जून 2026 से शाहगंज स्थित वर्तमान निखिल कोचिंग के आसपास उनकी रेकी कराई जा रही है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कराने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पटना के निखिल कोचिंग के डायरेक्टर निखिल कुमार ने शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निखिल कुमार ने दावा किया है कि खान सर से जुड़े कुछ मामलों को सार्वजनिक करने पर उन्हें लाखों रुपए देकर चुप कराने की कोशिश की गई। इसको लेकर उन्होंने पटना में निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पैसे लेने से इनकार करने के बाद अपनी रेकी कराए जाने और जान को खतरा होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मेरे पास कई सबूत- निखिल कुमार निखिल कुमार ने कहा, ‘खान सर के बारे में सच्चाई सामने लाने की कोशिश करने पर उन्हें कथित तौर पर पैसे का ऑफर दिया गया।’ उन्होंने आरोप लगाया कि इनकार करने के बाद उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। निखिल कुमार का दावा है कि उनके पास खान सर से जुड़े कई सबूत हैं। उनका कहना है कि जल्द ही वे इन मामलों को कथित सबूतों के साथ सार्वजनिक करेंगे। 2014 से दोनों के बीच जुड़ा है कोचिंग का मामला SSP को दी शिकायत में निखिल कुमार ने बताया, ‘करीब 2014 में उन्होंने मुसल्लहपुर हाट स्थित विश्वनाथ मार्केट में निखिल कोचिंग सेंटर शुरू किया था। उनके अनुसार, इसी दौरान फैजल खान को वहां पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी। निखिल कुमार ने आरोप लगाया कि 2019 में फैजल खान ने साजिश और विश्वासघात के जरिए कोचिंग की संपत्ति पर कब्जा कर लिया। उनका कहना है कि इस संबंध में उनके पास पुराने दस्तावेज मौजूद हैं। 25 जून से रेकी कराने का आरोप निखिल कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 जून 2026 से शाहगंज स्थित वर्तमान निखिल कोचिंग के आसपास उनकी रेकी कराई जा रही है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कराने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

