बादलों की आवाजाही व हल्की बारिश से 3.5 डिग्री गिरा तापमान

बादलों की आवाजाही व हल्की बारिश से 3.5 डिग्री गिरा तापमान

जिले में शनिवार को दिन के मौसम में बदलाव हुआ। दिन में तेज धूप निकली, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण धूप-छांव की स्थिति बनी रही। दोपहर में बादलों की आवक बढ़ने से झुंझुनूं के रीको क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हवा के साथ कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद करीब 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे गर्मी का असर कम रहा। दिन के तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट हुई। मानसून कंट्रोल रूम के अनुसार शनिवार शाम 5 बजे तक पिछले 24 घंटे में खेतड़ी में 2 व बुहाना में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई। पिलानी मौसम केंद्र पर शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। चक्रवाती दबाव से तीन दिन बारिश के आसार : झुंझुनूं सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में चक्रवाती दबाव बना हुआ है। इसका असर अगले तीन से चार दिन रहने की संभावना है। चक्रवाती दबाव के कारण 16 सितंबर तक मानसूनी बादलों की आवक बढ़ सकती है। इससे झुंझुनूं सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *