रायपुरा गुजरान से देवनारायण जी यात्रा रवाना

रायपुरा गुजरान से देवनारायण जी यात्रा रवाना

ग्राम रायपुरा गुजरान से देवनारायण भगवान के दर्शन एवं धार्मिक यात्रा के लिए प्रथम पैदल यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ रवाना हुई। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में ढोल का पूजन कर देव बाबा से यात्रा के सफल होने की प्रार्थना की गई। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं ने देवनारायण भगवान के जयकारों के साथ पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देती हैं। श्रद्धालु पूरे अनुशासन, श्रद्धा और उत्साह के साथ देवधाम के लिए रवाना हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *