हरदोई में कछौना के मतुआ गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के नौवें दिन भव्य राम डोल उठाया गया। आकर्षक झांकियों और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। राम डोल के दौरान भक्तगण भक्ति में झूमते नजर आए और पूरे माहौल में उत्साह व श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कृष्ण जन्माष्टमी से प्रतिदिन शाम को बेहतर कलाकारों द्वारा धार्मिक आयोजन प्रस्तुत किए जा रहे थे। नौवें दिन राम डोल में विभिन्न भव्य झांकियां शामिल रहीं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे। झांकियों ने लोगों का विशेष आकर्षण खींचा और भक्तों ने जयकारों के साथ धार्मिक उत्सव का आनंद लिया। इस आयोजन के मुख्य आयोजक मोहित द्विवेदी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष मौर्य, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, कैलास द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, प्रमोद अवस्थी, आनंद मौर्य, प्रदुम मौर्य, भैया लाल गुप्ता, जितेंद्र, राधेश्याम, रामपाल सक्सेना आदि का सहयोग रहा।

