गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड में दिवंगत मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की याद में श्रद्धांजलि सभा रखी गई। सिद्धो-कान्हू मध्य विद्यालय परिसर में हुई सभा में झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, पूर्व मंत्री बेबी देवी, पूर्व विधायक केदार हाजरा और झारखंड आंदोलनकारी हीरालाल महतो समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभा के दौरान दिवंगत नेता को याद करते हुए कई लोग भावुक हो गए। कई वक्ताओं की आंखों से आंसू आ गए और पूरा माहौल गमगीन हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुदिव्य कुमार सोनू की फोटो पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, विधानसभा में उनके काम और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कामों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन पार्टी, सरकार और आम जनता के लिए एक बड़ी कमी है। दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से जो कमी आई है, उसे लंबे समय तक महसूस किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे संगठन और क्षेत्र के लोगों से लगातार जुड़े रहे और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि दिवंगत मंत्री के अधूरे कामों को आगे बढ़ाना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं पूर्व मंत्री बेबी देवी सुदिव्य कुमार सोनू से जुड़ी यादें साझा करते हुए भावुक हो गईं और मंच पर ही रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि बड़े भाई के निधन से वह बहुत दुखी हैं और इस दुख की घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। झारखंड आंदोलनकारी हीरालाल महतो ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के साथ बिताए पलों को याद किया और भावुक हो गए। सभा में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल और विधानसभा में उनके योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाया। अंत में उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड में दिवंगत मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की याद में श्रद्धांजलि सभा रखी गई। सिद्धो-कान्हू मध्य विद्यालय परिसर में हुई सभा में झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, पूर्व मंत्री बेबी देवी, पूर्व विधायक केदार हाजरा और झारखंड आंदोलनकारी हीरालाल महतो समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभा के दौरान दिवंगत नेता को याद करते हुए कई लोग भावुक हो गए। कई वक्ताओं की आंखों से आंसू आ गए और पूरा माहौल गमगीन हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुदिव्य कुमार सोनू की फोटो पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, विधानसभा में उनके काम और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कामों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन पार्टी, सरकार और आम जनता के लिए एक बड़ी कमी है। दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से जो कमी आई है, उसे लंबे समय तक महसूस किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे संगठन और क्षेत्र के लोगों से लगातार जुड़े रहे और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि दिवंगत मंत्री के अधूरे कामों को आगे बढ़ाना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं पूर्व मंत्री बेबी देवी सुदिव्य कुमार सोनू से जुड़ी यादें साझा करते हुए भावुक हो गईं और मंच पर ही रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि बड़े भाई के निधन से वह बहुत दुखी हैं और इस दुख की घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। झारखंड आंदोलनकारी हीरालाल महतो ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के साथ बिताए पलों को याद किया और भावुक हो गए। सभा में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल और विधानसभा में उनके योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाया। अंत में उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

