कमालपुर में अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में पलटा, चालक घायल:सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के प्रयास में हादसा, ग्रामीणों ने ड्राइवर को निकाला

कमालपुर में अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में पलटा, चालक घायल:सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के प्रयास में हादसा, ग्रामीणों ने ड्राइवर को निकाला

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना इलाके में कमालपुर पेट्रोल पंप से आगे शुक्रवार को एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया और कुछ देर तक वह ट्रक के केबिन में फंसा रहा। हालांकि, घटना के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। ट्रक के पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को तुरंत गाड़ी से सन्हौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल चालक की पहचान मुजफ्फरपुर मनिहारी निवासी दीपू कुमार शाह (करीब 23-24 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम विनोद शाह है। घायल चालक दीपू कुमार शाह ने बताया कि वह सन्हौला की ओर से ट्रक लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से एक गाड़ी आ गई। गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और पलट गया। हादसे के बाद वह ट्रक के केबिन में फंस गया था, जिसे ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि ट्रक किन हालात में अनियंत्रित हुआ और हादसे की असली वजह क्या थी। जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह साफ हो पाएगी। भागलपुर जिले के सन्हौला थाना इलाके में कमालपुर पेट्रोल पंप से आगे शुक्रवार को एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया और कुछ देर तक वह ट्रक के केबिन में फंसा रहा। हालांकि, घटना के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। ट्रक के पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को तुरंत गाड़ी से सन्हौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल चालक की पहचान मुजफ्फरपुर मनिहारी निवासी दीपू कुमार शाह (करीब 23-24 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम विनोद शाह है। घायल चालक दीपू कुमार शाह ने बताया कि वह सन्हौला की ओर से ट्रक लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से एक गाड़ी आ गई। गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और पलट गया। हादसे के बाद वह ट्रक के केबिन में फंस गया था, जिसे ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि ट्रक किन हालात में अनियंत्रित हुआ और हादसे की असली वजह क्या थी। जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह साफ हो पाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *