बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैय्यद अता हसनैन बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं। वे यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन कैंपस में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही नवनिर्मित पार्क, आईटी सेल भवन और महाराजा गेट का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद वे सेंट्रल लाइब्रेरी स्थित सीनेट हॉल में छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर है। राज्यपाल के कार्यक्रमों के लिए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्यपाल पटना स्थित बिहार लोक भवन से सड़क मार्ग से मुजफ्फरपुर के लिए निकले थे। शहर पहुंचकर वे सबसे पहले बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस पहुंचे। इसके बाद यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में 7 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसी दौरान, वे विश्वविद्यालय के नए आईटी सेल भवन और ग्रैंड गेट का उद्घाटन करेंगे। इससे शैक्षणिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। रामकृष्णा मिशन सेवा आश्रम जाएंगे विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों के बाद राज्यपाल रामकृष्णा मिशन सेवा आश्रम जाएंगे। वे सेवा आश्रम के शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहां वे संतों, विद्वानों और नागरिकों को संबोधित करेंगे। इस समारोह के खत्म होने के बाद राज्यपाल सीधे पटना लौट जाएंगे। राज्यपाल की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़ी संख्या में अधिकारियों और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जिले की फकुली सीमा से लेकर विश्वविद्यालय परिसर और रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम तक के पूरे रास्ते पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एडवांस सुरक्षा जांच टीमें और ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट पर रहेगी। इससे आम जनता को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैय्यद अता हसनैन बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं। वे यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन कैंपस में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही नवनिर्मित पार्क, आईटी सेल भवन और महाराजा गेट का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद वे सेंट्रल लाइब्रेरी स्थित सीनेट हॉल में छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर है। राज्यपाल के कार्यक्रमों के लिए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्यपाल पटना स्थित बिहार लोक भवन से सड़क मार्ग से मुजफ्फरपुर के लिए निकले थे। शहर पहुंचकर वे सबसे पहले बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस पहुंचे। इसके बाद यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में 7 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसी दौरान, वे विश्वविद्यालय के नए आईटी सेल भवन और ग्रैंड गेट का उद्घाटन करेंगे। इससे शैक्षणिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। रामकृष्णा मिशन सेवा आश्रम जाएंगे विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों के बाद राज्यपाल रामकृष्णा मिशन सेवा आश्रम जाएंगे। वे सेवा आश्रम के शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहां वे संतों, विद्वानों और नागरिकों को संबोधित करेंगे। इस समारोह के खत्म होने के बाद राज्यपाल सीधे पटना लौट जाएंगे। राज्यपाल की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़ी संख्या में अधिकारियों और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जिले की फकुली सीमा से लेकर विश्वविद्यालय परिसर और रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम तक के पूरे रास्ते पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एडवांस सुरक्षा जांच टीमें और ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट पर रहेगी। इससे आम जनता को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

