बांका में मवेशी को बचाने में बाइक बेकाबू होकर गिर गई, जिससे युवक की मौत हो गई। घटना रामसरैया-बेलहर मुख्य मार्ग पर रांगा गांव के पास की है। मृतक की पहचान फुल्लीडुमर निवासी कर्ममणी साह (35) के रूप में हुई है। कर्ममणी साह अपने दामाद के साथ बाइक से साहेबगंज के मटियानी गांव जा रहे थे। रांगा गांव के पास अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बाइक बेकाबू हो गई। हादसे में कर्ममणी साह बाइक से दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आई। इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिवार की मदद से उन्हें एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें बांका सदर अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कर्ममणी साह जुगाड़ गाड़ी चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में 15 साल का बेटा बेचन साह और चार बेटियां हैं। उनकी पत्नी तेतरी देवी और बाकी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद फुल्लीडुमर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बांका में मवेशी को बचाने में बाइक बेकाबू होकर गिर गई, जिससे युवक की मौत हो गई। घटना रामसरैया-बेलहर मुख्य मार्ग पर रांगा गांव के पास की है। मृतक की पहचान फुल्लीडुमर निवासी कर्ममणी साह (35) के रूप में हुई है। कर्ममणी साह अपने दामाद के साथ बाइक से साहेबगंज के मटियानी गांव जा रहे थे। रांगा गांव के पास अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बाइक बेकाबू हो गई। हादसे में कर्ममणी साह बाइक से दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आई। इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिवार की मदद से उन्हें एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें बांका सदर अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कर्ममणी साह जुगाड़ गाड़ी चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में 15 साल का बेटा बेचन साह और चार बेटियां हैं। उनकी पत्नी तेतरी देवी और बाकी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद फुल्लीडुमर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

