पिस्टल की छीना-झपटी चली गोली ई-रिक्शा चालक को लगी:कानपुर में नशे में हुआ हादसा, गोली पैर में छूकर निकली; रिटायर्ड फौजी अरेस्ट

पिस्टल की छीना-झपटी चली गोली ई-रिक्शा चालक को लगी:कानपुर में नशे में हुआ हादसा, गोली पैर में छूकर निकली; रिटायर्ड फौजी अरेस्ट

कानपुर के घाटमपुर में नशे की हालत में दो लोगों के बीच लाइसेंसी पिस्टल को लेकर हुई छीना-झपटी में अचानक गोली चल गई। गोली सड़क से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक के पैर को छूते हुए निकल गई। चालक देवी प्रसाद (32) मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को पकड़ा था। इनमें रिटायर्ड फौजी जितेंद्र को गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना घाटमपुर कस्बे के जैतीपुर रोड स्थित बंबा के पास की है। पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र अपने साथी के साथ वहां नशे की हालत में था। इसी दौरान दोनों के बीच लाइसेंसी पिस्टल को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पिस्टल को लेकर छीना-झपटी करने लगे। इसी दौरान पिस्टल से फायर हो गया। गोली वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक देवी प्रसाद, पुत्र गोपीचंद सैनी, निवासी वसंत विहार, के पैर को छूकर निकल गई। इससे उनके पैर में मामूली चोट आई। गोली शरीर के किसी संवेदनशील हिस्से में नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने पिस्टल कब्जे में ली फायरिंग की सूचना मिलते ही घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। रिटायर्ड फौजी को भेजा जेल पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया- छीना-झपटी में चला फायर घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि जितेंद्र रिटायर्ड आर्मी मैन है। वह अपने साथी के साथ नशे की हालत में था। पिस्टल को लेकर दोनों में विवाद हुआ और छीना-झपटी के दौरान फायर हो गया। गोली वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक के पैर को छूते हुए निकल गई। जितेंद्र को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *