दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम के तहत सेशन 2025–26 की स्पेशल एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक यूजी की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस), बीएजेएमसी, बीबीए, बीएससी (होम साइंस) और एलएलबी के छात्रों के पेपर 14 सितंबर से शुरू होंगे। ये परीक्षाएं तीन अलग-अलग पालियों शिफ्टों में कराई जाएंगी। वहीं माइनर पेपरों (माइनर इलेक्टिव, माइनर वोकेशनल और माइनर को-करिकुलर) की परीक्षाएं 18 सितंबर से शुरू होकर 22 सितंबर तक चलेंगी। वेबसाइट जानकारियां हासिल करें योग्य छात्र कुलपति प्रो. के.पी. सिंह के निर्देश पर जारी इस आदेश के तहत स्पेशल एग्जाम में शामिल होने वाले सभी योग्य छात्रों से कहा गया है कि वे वेबसाइट पर जाकर अपना टाइम टेबल देख लें और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां हासिल कर लें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरी समय-सारणी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट (www.ddugu.ac.in) पर अपलोड कर दी है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की तरफ से दी गई है।

