सीएम ग्रिड फेज-1 की धीमी रफ्तार पर नगर आयुक्त नाराज:बोले- 14 तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश

सीएम ग्रिड फेज-1 की धीमी रफ्तार पर नगर आयुक्त नाराज:बोले- 14 तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश

गोरखपुर में नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड फेज-1 परियोजना के निर्माण कार्यों की की स्थिती का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को पर्याप्त श्रमशक्ति लगाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
14 सितंबर तक लोकार्पण के लिए तैयार करने का निर्देश
नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि परियोजना स्थल को आगामी 14 सितंबर तक लोकार्पण के लिए पूरी तरह तैयार किया जाए। इसके लिए इलेक्ट्रिकल पैनल को तत्काल साइट पर स्थापित करने और अंडरग्राउंड केबल का काम जल्द पूरा कराने को कहा गया। इसके साथ ही पावर ब्लॉक और FRP चेंबर की फिनिशिंग का काम भी पूरा करने के निर्देश दिए गए।
दो दिन में बाकी काम पूरा करने को कहा
नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता और ठेकेदार को पर्याप्त संख्या में मजदूर और अन्य संसाधन लगाकर निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो काम अभी बाकी हैं, उन्हें आगामी दो दिनों के भीतर पूरा कराया जाए, ताकि तय समय सीमा में परियोजना को तैयार किया जा सके।
उखड़ी टाइलों और चैंबरों को ठीक कराने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सड़क और फुटपाथ से जुड़े कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने उबड़-खाबड़ लगी टाइलों को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। डक्ट के ऊपर-नीचे लगे चैंबरों को सही लेवल पर लगाने और बिजली के तारों को डक्ट के अंदर व्यवस्थित तरीके से डालने को कहा।
फुटपाथ से हटेगा अतिक्रमण, बैनर-पोस्टर पर जुर्माना
नगर आयुक्त ने फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को भी तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली के पोलों पर बैनर, पोस्टर और स्टीकर लगाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा।
गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट नि्देश दिया कि परियोजना को समय सीमा के भीतर पूरा कराने के साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उपसभापति पूनम सिंह, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता अमरनाथ, अवर अभियंता अवनीश भारती समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *