युवाओं की भागीदारी बढ़ाने ‘माय भारत’ कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस:विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान की जानकारी दी

युवाओं की भागीदारी बढ़ाने ‘माय भारत’ कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस:विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान की जानकारी दी

भारत सरकार युवाओं के विचारों को शामिल करने के लिए देशभर में एक अभियान शुरू कर रही है। इसका मकसद युवाओं को अपने विचार रखने का मौका देना है। ‘विकसित भारत लीडर डायलॉग’ के तहत युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शेखपुरा के ‘माय भारत’ कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें पूरी जानकारी दी गई। फर्स्ट फेज में ऑनलाइन क्विज कॉम्पटीशन इस अभियान के तहत 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं को जोड़ने के लिए क्विज, निबंध और नए विचारों से जुड़े कार्यक्रम जिला स्तर से लेकर देश की राजधानी तक आयोजित किए जाएंगे। खेल व युवा मंत्रालय के जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि भारत को विकसित करने के लक्ष्य को पाने में युवाओं की भागीदारी सबसे जरूरी है। युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए पहले चरण में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता होगी। 15 से 29 साल के युवा ले सकते हैं भाग इस प्रतियोगिता में सफल होने वालों को ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसमें सफल युवा अगले चरण में भारत को विकसित बनाने को लेकर अपने विचार बताएंगे। यह आयोजन राज्य की राजधानी में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों की मौजूदगी में होगा। इस आयोजन में बेहतर विचार देने वालों को प्रधानमंत्री और मंत्रालय के अन्य मंत्रियों व अधिकारियों के सामने अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। दिल्ली में यह आयोजन 10 से 12 जनवरी तक तय है। इस कार्यक्रम में 15 से 29 साल के युवा भाग ले सकते हैं। युवा ‘माय भारत’ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। भारत सरकार युवाओं के विचारों को शामिल करने के लिए देशभर में एक अभियान शुरू कर रही है। इसका मकसद युवाओं को अपने विचार रखने का मौका देना है। ‘विकसित भारत लीडर डायलॉग’ के तहत युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शेखपुरा के ‘माय भारत’ कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें पूरी जानकारी दी गई। फर्स्ट फेज में ऑनलाइन क्विज कॉम्पटीशन इस अभियान के तहत 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं को जोड़ने के लिए क्विज, निबंध और नए विचारों से जुड़े कार्यक्रम जिला स्तर से लेकर देश की राजधानी तक आयोजित किए जाएंगे। खेल व युवा मंत्रालय के जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि भारत को विकसित करने के लक्ष्य को पाने में युवाओं की भागीदारी सबसे जरूरी है। युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए पहले चरण में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता होगी। 15 से 29 साल के युवा ले सकते हैं भाग इस प्रतियोगिता में सफल होने वालों को ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसमें सफल युवा अगले चरण में भारत को विकसित बनाने को लेकर अपने विचार बताएंगे। यह आयोजन राज्य की राजधानी में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों की मौजूदगी में होगा। इस आयोजन में बेहतर विचार देने वालों को प्रधानमंत्री और मंत्रालय के अन्य मंत्रियों व अधिकारियों के सामने अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। दिल्ली में यह आयोजन 10 से 12 जनवरी तक तय है। इस कार्यक्रम में 15 से 29 साल के युवा भाग ले सकते हैं। युवा ‘माय भारत’ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *