शेखपुरा में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में 10 सितंबर को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) के तहत इंटरनल हैकाथॉन का आयोजन किया गया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से कक्ष संख्या 107 में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने तकनीकी कौशल, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… छात्रों को इनोवेशन के लिए किया प्रोत्साहित कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सिंह यादव और डीन एकेडमिक ने की। उन्होंने छात्रों को नए आइडिया और क्रिएटिव सोच के साथ रोजमर्रा की समस्याओं के तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को प्रतियोगिताओं के साथ-साथ भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं। विभिन्न टीमों ने पेश किए तकनीकी समाधान इंटरनल हैकाथॉन में कॉलेज के पंजीकृत छात्र-छात्राओं की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अलग-अलग टीमों ने अपने प्रोजेक्ट, नए आइडिया और तकनीक आधारित समाधान जजों के सामने प्रस्तुत किए। छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट की उपयोगिता और समस्या के समाधान में तकनीक की भूमिका के बारे में जानकारी दी। शिक्षकों की टीम ने किया प्रोजेक्ट का मूल्यांकन प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों के शिक्षक जजों की टीम में शामिल रहे। टीमों के आइडिया, तकनीकी समाधान, क्रिएटिविटी और समस्या सुलझाने की क्षमता के आधार पर उनके प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया गया। SPOC की देखरेख में हुआ आयोजन कार्यक्रम का सफल संचालन स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के SPOC आनंद राज, असिस्टेंट प्रोफेसर (CSE), की देखरेख में हुआ। आयोजन समिति में मनीषा रानी, नीरज निर्मल सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में छात्र स्वयंसेवकों ने भी योगदान दिया। ‘आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से इंपैक्ट’ का संदेश कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। इंटरनल हैकाथॉन के माध्यम से छात्रों को अपने विचारों को तकनीकी समाधान में बदलने का अवसर मिला। आयोजन का मुख्य संदेश ‘आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से इंपैक्ट’ रहा। कॉलेज परिवार ने सभी प्रतिभागी टीमों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। शेखपुरा में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में 10 सितंबर को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) के तहत इंटरनल हैकाथॉन का आयोजन किया गया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से कक्ष संख्या 107 में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने तकनीकी कौशल, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… छात्रों को इनोवेशन के लिए किया प्रोत्साहित कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सिंह यादव और डीन एकेडमिक ने की। उन्होंने छात्रों को नए आइडिया और क्रिएटिव सोच के साथ रोजमर्रा की समस्याओं के तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को प्रतियोगिताओं के साथ-साथ भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं। विभिन्न टीमों ने पेश किए तकनीकी समाधान इंटरनल हैकाथॉन में कॉलेज के पंजीकृत छात्र-छात्राओं की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अलग-अलग टीमों ने अपने प्रोजेक्ट, नए आइडिया और तकनीक आधारित समाधान जजों के सामने प्रस्तुत किए। छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट की उपयोगिता और समस्या के समाधान में तकनीक की भूमिका के बारे में जानकारी दी। शिक्षकों की टीम ने किया प्रोजेक्ट का मूल्यांकन प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों के शिक्षक जजों की टीम में शामिल रहे। टीमों के आइडिया, तकनीकी समाधान, क्रिएटिविटी और समस्या सुलझाने की क्षमता के आधार पर उनके प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया गया। SPOC की देखरेख में हुआ आयोजन कार्यक्रम का सफल संचालन स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के SPOC आनंद राज, असिस्टेंट प्रोफेसर (CSE), की देखरेख में हुआ। आयोजन समिति में मनीषा रानी, नीरज निर्मल सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में छात्र स्वयंसेवकों ने भी योगदान दिया। ‘आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से इंपैक्ट’ का संदेश कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। इंटरनल हैकाथॉन के माध्यम से छात्रों को अपने विचारों को तकनीकी समाधान में बदलने का अवसर मिला। आयोजन का मुख्य संदेश ‘आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से इंपैक्ट’ रहा। कॉलेज परिवार ने सभी प्रतिभागी टीमों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

