गोरखपुर में लायमैन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्कूल ओलंपिक्स 2026 का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 500 से अधिक विजेता एवं स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में अजय साही, डायरेक्टर – आरपीएम एकेडमी, संजीव कुमार, डायरेक्टर – एकेडमिक ग्लोबल एवं मोमेंटम, तथा अभिषेक, डायरेक्टर – रिनेसेंस एकेडमी उपस्थित रहे। स्कूल ओलंपिक्स 2026 का आयोजन 30 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक किया गया, जिसमें 80 से अधिक विद्यालयों के 3500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में खिलाड़ियों, शिक्षकों, विद्यालय प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। 80 से अधिक विद्यालयों और 3500 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ स्कूल ओलंपिक्स 2026 का सफल एवं भव्य समापन हुआ। टेबल टेनिस का आयोजन प्रगति टेबल टेनिस अकादमी में हुआ, जिसमें चार वर्गों का आयोजन किया गया: अंडर 14 बालक, अंडर 18 बालक, अंडर 18 बालिकाएं और बालक डबल्स वर्ग। अंडर 14 बालकों में आयान अग्रवाल (लिटिल फ्लावर स्कूल धरमपुर) प्रथम, राघव अग्रवाल (एचपी चिल्ड्रेन अकादमी) द्वितीय और लक्षित अग्रवाल (एचपी चिल्ड्रन एकेडमी) तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 18 बालक आयु वर्ग में अक्षित (खेतान आरपीएम एकेडमी, सिविल लाइन) प्रथम, हर्षित कुमार (एकेडमिक ग्लोबल स्कूल) द्वितीय और कृष्ण कुमार (महात्मा गांधी इंटर कॉलेज) तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में स्वरा त्रिपाठी (द पिलर सिक्टोर) प्रथम, ज्योति सिंह (सेंट्रल एकेडमी) द्वितीय, और फैजा़ फातिमा (पी.एन. नेशनल पब्लिक स्कूल) तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉयज डबल्स आयु वर्ग में हर्षित कुमार और आदित्य श्रीवास्तव (एकेडमिक ग्लोबल स्कूल) प्रथम, लक्षित अग्रवाल और आयुष्मान छापरिया (एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी सिविल लाइन) द्वितीय एवं अक्षित खैतान और कृष्ण कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया।

