भोपाल के अलग-अलग इलाकों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित विभागों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और अधिकारी संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड 77 के पार्षद दानिश खान बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ करोंद क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एक्सटेंशन में सड़क पूरी तरह उखड़ जाने और जगह-जगह गड्ढे होने की शिकायत निवासी पंकज सोनी ने दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 77 के पार्षद दानिश खान ने मामले पर संज्ञान लिया और सड़क की समस्या का समाधान कराया। पार्षद दानिश खान अपने वार्ड में मौजूद सभी समस्याओं का समाधान करा चुके हैं। एप से मिल रहा लोगों को समाधान पटेल नगर: गंदगी और नाली की समस्या का हुआ समाधान पटेल नगर निवासी मनीष मेहर ने इलाके में सड़क पर गंदगी और नाली की सफाई नहीं होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि मंदिर जाने वाले रास्ते पर गंदगी और कचरा जमा रहता था। नालियां साफ नहीं होने से गंदा पानी और बदबू की समस्या बनी रहती थी, जिससे बीमारी का खतरा भी बना हुआ था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 64 के सुपरवाइजर सुनील शर्मा ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराकर समस्या का समाधान कराया। शिकायतकर्ता ने खुद समाधान की पुष्टि की है। जलभराव, बंद स्ट्रीट लाइट और खुले नाले की समस्याओं से परेशान भोपालवासी करोंद मंडी रोड: जलभराव और गड्ढों से राहगीर परेशान करोंद मंडी रोड निवासी राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने सड़क पर जलभराव और गड्ढों की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि विदिशा बायपास रोड स्थित मदन मोहन कस्तूरी ट्रेड सेंटर के सामने सड़क की स्थिति खराब है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है और जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। मालवीय नगर: पार्क के सामने स्ट्रीट लाइट बंद, गंदगी से भी परेशानी मालवीय नगर निवासी प्रणीत जैन समय से पार्क के सामने स्ट्रीट लाइट नहीं जलने और आसपास गंदगी जमा होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि मालवीय नगर के नौनिहाल पार्क के मालवीय कॉम्प्लेक्स के सामने खंभों पर लगी लाइटें बंद हैं। आसपास शराब की दुकान होने से लोग वहां शराब पीते हैं और अंधेरे के कारण महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को आने-जाने में डर लगता है। ऐशबाग: एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, रात में रहता है अंधेरा ऐशबाग निवासी मोहम्मद फरहान ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि माता वाली गली की स्ट्रीट लाइट करीब एक महीने से बंद पड़ी है। इसके कारण रात के समय इलाके में काफी अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। पटेल नगर: दो महीने से खुला नाला, स्कूल जाने वाले बच्चों को खतरा पटेल नगर निवासी डॉ. रवि कांत गुप्ता ने खुले नाले की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि करीब दो महीने से नाला खुला पड़ा है। इसी रास्ते से छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं और फुटपाथ के रूप में इस्तेमाल होने वाली जगह पर नाला खुला होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। निर्माण कार्य के कारण सड़क भी सकरी हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन निकालने में परेशानी होती है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की संबंधित अधिकारी शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने के बाद एप पर इसकी जानकारी साझा कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

