सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कटेगी बिजली:गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग की वजह से कई इलाके रहेंगे प्रभावित

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कटेगी बिजली:गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग की वजह से कई इलाके रहेंगे प्रभावित

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और नई लाइनों के निर्माण काम के चलते गुरुवार को कई इलाकाें में बिजली कटौती की जाएगी। पादरी बाजार, राप्तीनगर, दुर्गाबाड़ी, शाहपुर और सरहरी उपकेंद्रों से जुड़े दर्जनों इलाकों की बिजली सप्लाई 4 से 6 घंटे तक पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे पानी भरने और इनवर्टर चार्ज करने जैसे जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले ही निपटा लें ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। जैसे ही काम पूरा हो जाएगा सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। इन इलाकाें में बिजली कटौती रहेगी
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पादरी बाजार उपकेंद्र के 11केवी पादरी बाजार, 11केवी लक्ष्मीपुर, 11केवी न्यू और 11केवी सरस्वतीपुरम फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। इसी तरह इसी समय के दौरान राप्तीनगर उपकेंद्र के 11केवी फेज-3 और 11केवी मोती पोखरा फीडर, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के 11केवी हनुमंतनगर फीडर तथा शाहपुर उपकेंद्र के 11केवी असुरन फीडर से जुड़े इलाकों में भी बिजली गुल रहेगी। वहीं सरहरी उपकेंद्र क्षेत्र में 33केवी नई लाइन के निर्माण काम की वजह से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पूरे 6 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेंटेनेंस और निर्माण काम खत्म होते ही तय समय पर बिजली सप्लाई फिर से चालू कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *