सीवान में CSP जा रहे युवक पर चाकू से हमला:साइबर कैफे में गेट तोड़कर घुसा, 4 लाख कैश और सोने की चेन लूटी

सीवान में CSP जा रहे युवक पर चाकू से हमला:साइबर कैफे में गेट तोड़कर घुसा, 4 लाख कैश और सोने की चेन लूटी

सीवान में मंगलवार की शाम CSP में 4 लाख रुपए जमा करने जा रहे युवक पर सब्जी मंडी के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवक बगल के साइबर कैफे में घुसा और गेट अंदर से बंद करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। गेट तोड़कर साइबर कैफे में घुसे अपराधियों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। बाजार में लोगों की भीड़ जुटने लगी तो हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लखनौरा गांव की है। घायल की पहचान लखनौरा निवासी राजू प्रसाद के बेटे कुशल कुमार(35) के रूप में हुई है। घायल युवक के अनुसार अपराधी उसके पास मौजूद 4 लाख रुपये और गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। CCTV में कैद हुई वारदात घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमले की पूरी वारदात कैद बताई जा रही है। फुटेज में युवक फटे कपड़ों में साइबर कैफे के अंदर भागता और गेट बंद करने की कोशिश करता दिखाई देता है। इसी दौरान हमलावर गेट तोड़कर अंदर घुसता है और उस पर हमला शुरू कर देता है। बाहर मौजूद लोग जब युवक को बचाने और हमलावर को पकड़ने की कोशिश करते हैं तो दूसरा हमलावर हथियार दिखाकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर देता है। रुपए छीनने की नीयत से अपराधियों ने किया हमला कुशल कुमार ने बताया कि वह बाजार स्थित CSP में 4 लाख रुपए जमा करने जा रहा था। सब्जी मंडी के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने रुपए छीनने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। वह किसी तरह भागकर साइबर कैफे में पहुंचा, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए। गेट तोड़कर अंदर घुसे और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया। इसके बाद रुपये और सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिवार और पुलिस को सूचना दी। परिजन घायल को लकड़ी नबीगंज पीएचसी ले गए, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीवान में मंगलवार की शाम CSP में 4 लाख रुपए जमा करने जा रहे युवक पर सब्जी मंडी के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवक बगल के साइबर कैफे में घुसा और गेट अंदर से बंद करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। गेट तोड़कर साइबर कैफे में घुसे अपराधियों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। बाजार में लोगों की भीड़ जुटने लगी तो हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लखनौरा गांव की है। घायल की पहचान लखनौरा निवासी राजू प्रसाद के बेटे कुशल कुमार(35) के रूप में हुई है। घायल युवक के अनुसार अपराधी उसके पास मौजूद 4 लाख रुपये और गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। CCTV में कैद हुई वारदात घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमले की पूरी वारदात कैद बताई जा रही है। फुटेज में युवक फटे कपड़ों में साइबर कैफे के अंदर भागता और गेट बंद करने की कोशिश करता दिखाई देता है। इसी दौरान हमलावर गेट तोड़कर अंदर घुसता है और उस पर हमला शुरू कर देता है। बाहर मौजूद लोग जब युवक को बचाने और हमलावर को पकड़ने की कोशिश करते हैं तो दूसरा हमलावर हथियार दिखाकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर देता है। रुपए छीनने की नीयत से अपराधियों ने किया हमला कुशल कुमार ने बताया कि वह बाजार स्थित CSP में 4 लाख रुपए जमा करने जा रहा था। सब्जी मंडी के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने रुपए छीनने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। वह किसी तरह भागकर साइबर कैफे में पहुंचा, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए। गेट तोड़कर अंदर घुसे और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया। इसके बाद रुपये और सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिवार और पुलिस को सूचना दी। परिजन घायल को लकड़ी नबीगंज पीएचसी ले गए, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *