बादलों की आवाजाही रहेगी, पारा गिर सकता:अर्नब के प्रभाव से बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना

बादलों की आवाजाही रहेगी, पारा गिर सकता:अर्नब के प्रभाव से बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना

चक्रवाती सिस्टम अर्नब के असर से कानपुर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आसमान में घने बादल छाने, हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में अंधड़ जैसी स्थिति भी बन सकती है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पारा गिरने की संभावना मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अर्नब के प्रभाव से कानपुर में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, मौसमी सिस्टम की स्थिति में थोड़ा भी बदलाव होने पर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। शुक्रवार को घने बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। बारिश के चलते दिन का पारा गिर सकता है। रात के तापमान में 3.5 डिग्री अधिक रहा सीएसए)की ओर से गुरुवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत रही। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन में कुछ देर धूप निकली, लेकिन शाम होते ही बादलों ने फिर डेरा जमा लिया। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलने से मौसम में बदलाव महसूस हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *