बिहारशरीफ नगर निगम ने जारी किया जिम्मेदारों का नंबर:सड़क, नाली, सफाई, पानी की समस्या पर सीधे कॉल करने की अपील, कहा- दफ्तर नहीं आना पड़ेगा

बिहारशरीफ नगर निगम ने जारी किया जिम्मेदारों का नंबर:सड़क, नाली, सफाई, पानी की समस्या पर सीधे कॉल करने की अपील, कहा- दफ्तर नहीं आना पड़ेगा

बिहारशरीफ नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों की सहूलियत और बुनियादी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम कार्यालय से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान के लिए अब आम नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आम जन अब अपनी शिकायतों को लेकर सीधे संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। निगम प्रशासन ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रमुख विभागों के नोडल पदाधिकारियों के पदनाम व मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। समस्याओं के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क शहर में विकास योजनाओं, पथ एवं नाली निर्माण से संबंधित मामलों के लिए कार्यपालक अभियंता कालिका प्रसाद से मोबाइल नंबर 9065531941 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रॉपर्टी टैक्स संग्रहण, अतिक्रमण एवं अन्य विविध कार्यालय कार्यों से जुड़ी समस्याओं के निवारण हेतु उप नगर आयुक्त शम्स रजा के मोबाइल नंबर 9031669406 पर बात की जा सकती है।
लोक सूचना का अधिकार तथा अन्य कार्यालय कार्यों के लिए नगर प्रबंधक साकेश कुमार सिन्हा के मोबाइल नंबर 9031669183 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रॉपर्टी टैक्स संग्रहण, आवास योजना और अवैध निर्माण से संबंधित मामलों के समाधान के लिए नगर प्रबंधक त्रिपुरारी शरण संजय का मोबाइल नंबर 9031669185 जारी किया गया है। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी विनय कुमार (9031668929), कुन्दन कुमार (9031668928) और स्वास्थ्य निरीक्षक परमानन्द प्रसाद (9955886191) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सफाई से संबंधित शिकायत के लिए निगम का हेल्पलाइन नंबर 06112-232271 भी क्रियाशील रहेगा, जबकि कूड़ा उठाव के लिए व्हाट्सएप नंबर 9472628068 पर शिकायत भेजी जा सकती है। जलापूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार के व्यवधान के लिए बुडको के उप परियोजना निदेशक कुन्दन कुमार (9572191817), सहायक अभियंता अपूर्वा रानी (7991149218) और कनीय अभियंता नागेंद्र कुमार सतपाल (9334493827) से संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही जलापूर्ति हेल्पलाइन नंबर 8862893015 व 8210353285 भी जारी किए गए हैं। स्ट्रीट लाइट एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के लिए विद्युत पर्यवेक्षक परमानन्द प्रसाद के मोबाइल नंबर 8434769225 तथा विद्युत मिस्त्री संजय कुमार के मोबाइल नंबर 9507816338 पर सीधे संपर्क किया जा सकता है। बिहारशरीफ नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों की सहूलियत और बुनियादी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम कार्यालय से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान के लिए अब आम नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आम जन अब अपनी शिकायतों को लेकर सीधे संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। निगम प्रशासन ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रमुख विभागों के नोडल पदाधिकारियों के पदनाम व मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। समस्याओं के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क शहर में विकास योजनाओं, पथ एवं नाली निर्माण से संबंधित मामलों के लिए कार्यपालक अभियंता कालिका प्रसाद से मोबाइल नंबर 9065531941 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रॉपर्टी टैक्स संग्रहण, अतिक्रमण एवं अन्य विविध कार्यालय कार्यों से जुड़ी समस्याओं के निवारण हेतु उप नगर आयुक्त शम्स रजा के मोबाइल नंबर 9031669406 पर बात की जा सकती है।
लोक सूचना का अधिकार तथा अन्य कार्यालय कार्यों के लिए नगर प्रबंधक साकेश कुमार सिन्हा के मोबाइल नंबर 9031669183 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रॉपर्टी टैक्स संग्रहण, आवास योजना और अवैध निर्माण से संबंधित मामलों के समाधान के लिए नगर प्रबंधक त्रिपुरारी शरण संजय का मोबाइल नंबर 9031669185 जारी किया गया है। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी विनय कुमार (9031668929), कुन्दन कुमार (9031668928) और स्वास्थ्य निरीक्षक परमानन्द प्रसाद (9955886191) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सफाई से संबंधित शिकायत के लिए निगम का हेल्पलाइन नंबर 06112-232271 भी क्रियाशील रहेगा, जबकि कूड़ा उठाव के लिए व्हाट्सएप नंबर 9472628068 पर शिकायत भेजी जा सकती है। जलापूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार के व्यवधान के लिए बुडको के उप परियोजना निदेशक कुन्दन कुमार (9572191817), सहायक अभियंता अपूर्वा रानी (7991149218) और कनीय अभियंता नागेंद्र कुमार सतपाल (9334493827) से संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही जलापूर्ति हेल्पलाइन नंबर 8862893015 व 8210353285 भी जारी किए गए हैं। स्ट्रीट लाइट एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के लिए विद्युत पर्यवेक्षक परमानन्द प्रसाद के मोबाइल नंबर 8434769225 तथा विद्युत मिस्त्री संजय कुमार के मोबाइल नंबर 9507816338 पर सीधे संपर्क किया जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *