सुल्तानपुर SP ने करवा चौथ पर शेयर की फोटो:पत्नी-बेटी के साथ नजर आए, पूर्व विधायक देवमणि ने पत्नी को खिलाई मिठाई

सुल्तानपुर SP ने करवा चौथ पर शेयर की फोटो:पत्नी-बेटी के साथ नजर आए, पूर्व विधायक देवमणि ने पत्नी को खिलाई मिठाई

करवा चौथ पर सुल्तानपुर के एसपी आईपीएस विनीत जायसवाल ने गुरुवार रात करीब पौने बारह बजे पत्नी डॉक्टर तन्वी जायसवाल और बेटी विनाया के साथ फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। उधर, लंभुआ के पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने भी गुरुवार रात पत्नी के साथ पूजा करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। करवा चौथ पर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखा। दिनभर निर्जला उपवास के बाद चंद्रमा के दर्शन कर पूजा की और व्रत पूरा किया। महिलाओं ने पारंपरिक कपड़े पहनकर सोलह शृंगार किया और शाम को पूजा के बाद चांद निकलने का इंतजार किया। चंद्रमा के दर्शन के बाद उन्होंने छलनी से पहले चंद्रमा और फिर पति को देखा। इसके बाद अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। महिलाओं ने पतियों के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला। कई जगहों पर उन्होंने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि करवा चौथ का पर्व जिले भर में शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इस बीच सोशल मीडिया पर पूजा व पत्नी का व्रत खोलवाने की फोटो लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *