जहानाबाद में मनरेगा JE 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:निगरानी विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा, 3 योजनाओं के लिए थी 35 हजार की डिमांड

जहानाबाद में मनरेगा JE 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:निगरानी विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा, 3 योजनाओं के लिए थी 35 हजार की डिमांड

जहानाबाद में मनरेगा योजनाओं से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले में निगरानी विभाग, पटना की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने रतनी प्रखंड में पदस्थ मनरेगा के कनीय अभियंता अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अमन कुमार के पास रतनी प्रखंड के साथ जहानाबाद का भी मनरेगा का अतिरिक्त चार्ज था। यह मामला जामुक पंचायत के पंचायत रोजगार ग्राम सेवक अशोक कुमार से जुड़ा है। अशोक कुमार ने 20 अगस्त 2026 को निगरानी थाना में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मनरेगा की तीन योजनाओं से संबंधित काम के बदले कनीय अभियंता अमन कुमार ने 35 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की जांच की। बातचीत के बाद कथित रूप से 20 हजार रुपये रिश्वत की रकम तय हुई। इसके बाद निगरानी विभाग ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस निगरानी विभाग, पटना के डीएसपी आसिफ मेहपाल मेहदी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी कनीय अभियंता से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। इस मामले में नियमों के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जहानाबाद में मनरेगा योजनाओं से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले में निगरानी विभाग, पटना की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने रतनी प्रखंड में पदस्थ मनरेगा के कनीय अभियंता अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अमन कुमार के पास रतनी प्रखंड के साथ जहानाबाद का भी मनरेगा का अतिरिक्त चार्ज था। यह मामला जामुक पंचायत के पंचायत रोजगार ग्राम सेवक अशोक कुमार से जुड़ा है। अशोक कुमार ने 20 अगस्त 2026 को निगरानी थाना में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मनरेगा की तीन योजनाओं से संबंधित काम के बदले कनीय अभियंता अमन कुमार ने 35 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की जांच की। बातचीत के बाद कथित रूप से 20 हजार रुपये रिश्वत की रकम तय हुई। इसके बाद निगरानी विभाग ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस निगरानी विभाग, पटना के डीएसपी आसिफ मेहपाल मेहदी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी कनीय अभियंता से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। इस मामले में नियमों के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *