मंडला जिले के निवास-बरेला-जबलपुर मार्ग पर ग्राम हरदुली के पास एक सड़क हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब निवास से बरेला-जबलपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया और कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। ये हुए घायल इस हादसे में कार में सवार दुर्गेश पटेल (21), उदय पासी (20), अभिषेक बर्मन (25) और प्रमोद मरावी (20) घायल हो गए। सभी युवक जबलपुर के मदन महल इलाके के रहने वाले हैं। इनको किया रेफर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां दुर्गेश पटेल और प्रमोद मरावी को गंभीर चोटें आने के कारण जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी निवास पुलिस को दी गई है। पुलिस इस हादसे से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। हादसे की अन्य तस्वीरें…

