चैनपुर में दो फरार वारंटी गिरफ्तार:गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

चैनपुर में दो फरार वारंटी गिरफ्तार:गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

कैमूर जिले की चैनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भभुआ न्यायालय भेज दिया गया। चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि चैनपुर थाने में इनके खिलाफ FIR दर्ज थी और ये फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू बिंद के बेटे डब्लू बिंद और जमुना बिंद के बेटे चंद्रभान बिंद के रूप में हुई है। दोनों लखमनपुर गांव के रहने वाले हैं। थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने यह भी बताया कि फरार वारंटियों और शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की लगातार छापेमारी चल रही है। जिन पर चैनपुर थाने में FIR दर्ज है, उन्हें गिरफ्तार कर भभुआ न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर लगातार जारी है। कैमूर जिले की चैनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भभुआ न्यायालय भेज दिया गया। चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि चैनपुर थाने में इनके खिलाफ FIR दर्ज थी और ये फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू बिंद के बेटे डब्लू बिंद और जमुना बिंद के बेटे चंद्रभान बिंद के रूप में हुई है। दोनों लखमनपुर गांव के रहने वाले हैं। थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने यह भी बताया कि फरार वारंटियों और शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की लगातार छापेमारी चल रही है। जिन पर चैनपुर थाने में FIR दर्ज है, उन्हें गिरफ्तार कर भभुआ न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर लगातार जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *